शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: चार महीने में उजड़ गया चांदनी की मांग का सिंदूर

Connect News 24

The vermilion of Chandni's demand was ruined in four months

गन्ने के खेत में पड़ा मिला युवक का शव, सगे भाइयों व भतीजों पर हत्या का आरोप

शाहजहांपुर। रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर दो पर ट्रेन से गिरकर मरने वाले युवक के शव की पहचान संजीव (22) निवासी केशवपुरवा थाना पचदेवरा (हरदोई) के रूप में हुई। चार महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। पति की मौत से चांदनी की मांग का सिंदूर उजड़ गया है।

शनिवार को ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गई थी। जीआरपी के एसआई मोहम्मद जैद सिद्दीकी को मृतक का फोन बरामद हुआ था। फोन टूट जाने के चलते सिम दूसरे मोबाइल में डालकर परिवार का नंबर तलाश कर सूचना दी। पुलिस की सूचना के बाद परिवार के लोगों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव की शिनाख्त की।

मृतक के परिजन ने बताया कि संजीव अपने परिवार के साथ चंडीगढ़ में निजी कंपनी में कार्यरत था। तीन मई 2023 को उसका विवाह हरदोई के थाना पाली के परसेली निवासी चांदनी के साथ हुआ था। रक्षाबंधन के मौके पर वह अपनी पत्नी को लेकर ससुराल आया था। मायके में चांदनी को छोड़कर चंडीगढ़ जाने के लिए निकला था। उसके पास से चंडीगढ़ का टिकट भी बरामद हुआ है। उसकी मौत से पत्नी व अन्य परिजन काफी सदमे में हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button