पीलीभीत

गोशाला को बना दिया बरातघर: प्रधान के बेटे ने सजाई महफिल, तिलक समारोह में बुलाईं महिला डांसर

Connect News 24

lady dancers danced in the Tilak ceremony of Pradhan son in Gaushala

तिलक समारोह में महिला डांसरों ने किया डांस
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव पड़री मरौरी में नवनिर्मित गोआश्रय स्थल में प्रधान के बेटे के तिलक समारोह हुआ। इसमें महिला डांसरों को बुलाया गया। फूहड़ डांस का वीडियो वायरल होने पर अब पुलिस ने प्रधान के बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पशुओं को संरक्षित करने के लिए गांव पड़री मरौरी में गोआश्रय स्थल का निर्माण कराया गया था। जिसमें कुछ पशुओं को बांधकर विधायक विवेक वर्मा ने इसका पिछले दिनों उद्घाटन किया। इसके बाद इसी गोआश्रय स्थल में शुक्रवार को प्रधान मुन्नी देवी के बेटे का तिलक समारोह आयोजित किया गया। इसमें शाहजहांपुर से महिला डांसरों को बुलाया गया, जिन्होंने यहां जमकर डांस किया।

कार्यक्रम में मौजूद किसी युवक ने डांस का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो की जानकारी पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से जानकारी ली गई। इसके बाद दरोगा प्रेमपाल की तहरीर पर प्रधान के बड़े बेटे संतोष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई ।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button