Schools

गोवा बोर्ड 6 मई को जारी करेगा 12वीं क्लास का रिजल्ट, ऐसे कर पाएंगे चेक ​

Connect News 24

Goa Board Result 2023: गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन ने गोवा बोर्ड एचएसएससी रिजल्ट 2023 की तारीख जारी कर दी है. GBSHSE कक्षा 12 के परिणाम 6 मई 2023 को शाम 4.30 बजे घोषित जारी कर दिए जाएंगे. जो छात्र-छात्राएं कक्षा 12 की परीक्षा में शामिल हुए थे, वह जीबीएसएचएसई की आधिकारिक साइट gbshse.in और results.gbshsegoa.net पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके अलावा विद्यार्थी यहां बताए गए स्टेप्स के जरिए भी नतीजे देख सकते हैं.

कला, वाणिज्य, विज्ञान और वोकेशनल के परिणामों की घोषणा बोर्ड की ओर से कॉन्फ्रेंस हॉल, ग्राउंड फ्लोर, शिक्षा निदेशालय, पोरवोरिम गोवा में आयोजित की जाने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी. जबकि रिजल्ट शीट छात्र-छात्राएं आधिकारिक साइट से 8 मई 2023 को सुबह 9 बजे से डाउनलोड कर सकेंगे.

कक्षा 12 या HSSC परीक्षा बोर्ड द्वारा दो टर्म में आयोजित की गई थी. टर्म 1 परीक्षा 10 नवंबर से 25 नवंबर 2022 तक आयोजित की गई थी. जबकि टर्म 2 परीक्षा 15 मार्च से 31 मार्च 2023 तक आयोजित की गई थी. इस साल कुल 19802 उम्मीदवार उपस्थित हुए हैं. जिसमें 9930 छात्र और 9872 छात्राएं हैं.पिछले साल बोर्ड परीक्षा में कुल 92.66% छात्र-छात्राएं पास हुए थे. इस परीक्षा में सफलता पाने के लिए छात्रों को सभी विषयों में 33% अंक प्राप्त करने होंगे। ऐसा न कर पाने की स्थिति में उन्हें सप्लीमेंट्री एग्जाम में शामिल होगा. अधिक जानकारी के लिए छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं.

GBSHSE Class 12 Results: ऐसे चेक कर पाएंगे रिजल्ट

  • स्टेप 1: सबसे पहले छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट gbshse.gov.in पर जाएं.
  • स्टेप 2: इसके बाद होम पेज पर रीसेंट अनाउंसमेंट सेक्शन पर क्लिक करें.
  • स्टेप 3: फिर ‘गोवा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023’ लिंक पर क्लिक करें.
  • स्टेप 4: अब छात्र कैप्चा भरें और सीट नंबर या रोल नंबर दर्ज करें.
  • स्टेप 5: इसके बाद छात्र डिटेल्स दर्ज करें.
  • स्टेप 6: अब छात्र रिजल्ट को डाउनलोड करें.
  • स्टेप 7: अंत में छात्र रिजल्ट का एक प्रिंट आउट निकाल लें.

यह भी पढ़ें- ​Sarkari Naukri: ग्रेजुएट उम्मीदवार पा​ सकते हैं​ सरकारी नौकरी! कल से कर सकेंगे आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button