Schools

12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी पाने का बढ़िया मौका, 60 हजार से ज्यादा है महीने की सैलरी

Connect News 24

Police Constable Recruitment 2023 Registration Last Date: चंडीगढ़ पुलिस ने कुछ समय पहले कॉन्सटेबल के बंपर पद पर भर्ती निकाली थी. इनके लिए आवेदन की प्रक्रिया 1 जून से चल रही है और कुछ ही समय में अप्लाई करने की लास्ट डेट भी आने वाली है. इसलिए वे कैंडिडेट्स जो इच्छुक होने के बावजूद किसी वजह से अब तक फॉर्म नहीं भर पाए हैं, वे अब अप्लाई कर दें. चंडीगढ़ पुलिस के कॉन्सटेबल पद पर आवेदन करने की लास्ट डेट 22 जून 2023 है. अंतिम तारीख के पहले बताए गए प्रारूप में अप्लाई कर दें.

ऑनलाइन होंगे आवेदन

चंडीगढ़ पुलिस कॉन्सटेबल के पद के लिए केवल ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है. ऐसा करने के लिए आपको चंडीगढ़ पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है – chandigarhpolice.gov.in. 22 जून को रात 11.59 तक अप्लाई किया जा सकता है. एग्जीक्यूटिव कॉन्सटेबल के इन पद पर इस तारीख तक रजिस्ट्रेशन होंगे.

आवेदन के लिए योग्यता क्या है

इन पद पर अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है. इसके साथ ही मेल कैंडिडेट्स को ड्राइविंग आनी चाहिए और कंप्यूटर की जानकारी भी होनी चाहिए. दो पहिया वाहन और चार पहिया वाहन कैंडिडेट्स को दोनों चलाने आने चाहिए. आयु सीमा की बात करें तो इन पद के लिए आयु सीमा 18 से 25 साल तय की गई है.

लिखित परीक्षा से होगा सेलेक्शन

इन पद पर सेलेक्शन कई चरण की परीक्षा पास करने के बाद होगा. सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी, फिर फिजिकल मेजमेंट टेस्ट फिर फिजिकल एफिशियेंसी टेस्ट, अंत में डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन और मेडिकल टेस्ट होगा. लिखित परीक्षा का आयोजन 23 जुलाई 2023 के दिन किया जा सकता है. इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 700 पद भरे जाएंगे.

आवेदन शुल्क और सैलरी कितनी है

इन पद पर आवेदन करने के लिए जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 1000 रुपये शुल्क देना होगा. एससी और ईडब्ल्यूएस के लिए शुल्क 800 रुपये है. सेलेक्ट होने पर कैंडिडेट्स को महीने के 19,900 रुपये से लेकर 63,200 रुपये तक सैलरी मिलेगी.

इस डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई. 

यह भी पढ़ें: UPJEE परीक्षा 2023 के लिए आवेदन करने का आखिरी मौका आज 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button