कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने की कड़ी हैं ग्राम प्रहरी : डीआईजी
रामपुर। डीआईजी मुनिराज जी ने ग्राम प्रहरियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में ग्राम प्रहरी अपनी विशेष भूमिका निभाएं।
पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम प्रहरियों को सजग किया। कहा कि कानून व्यवस्था को और ज्यादा बेहतर बनान में ग्राम प्रहरी अपनी अहम भूमिका निभाएं। इस दौरान उन्होंने ग्राम पहरी पुस्तिका का विमोचन किया साथ ही गर्म कोट का भी वितरण किया। कहा कि ग्राम पहरी आगामी कार्यक्रम को देखते हुए सजग रहें। सूचनाओं को थानों पर सूचित करें। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने भी ग्राम प्रहरियों का हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम में एएसपी अतुल श्रीवास्तव समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। एसपी ने इस दौरान डीआईजी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया।
रामोत्सव को लेकर डीआईजी ने अफसरों के साथ किया शहर का भ्रमण
रामपुर। रामोत्सव को लेकर किए गए सुरक्षा प्रबंधों के बीच डीआईजी मुनिराज और एसपी राजेश द्विवेदी ने शहर भर में पैदल गश्त की। उन्होंने शाहबाद गेट से एलआईसी तिराहा तक पैदल गश्त करते हुए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। साथ ही अफसरों को रामोत्सव को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध रखने के आदेश दिए। साफ किया कि किसी भी तरह की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस मौके पर एसपी राजेश द्विवेदी के साथ ही एएसपी अतुल श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।