Schools

सरकारी नौकरी पाने का ​​बढ़िया मौका, इस डायरेक्ट लिंक की मदद से करें अप्लाई

Connect News 24

JPSC Recruitment 2023: झारखंड लोक सेवा आयोग की ओर से एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया गया है. जिसके अनुसार राज्य में 230 पद पर भर्तियां की जाएंगी. भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. अभियान के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट jpsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इस अभियान के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 18 जुलाई 2023 तय की गई है. जबकि शुल्क भुगतान की आखिरी तारीख 21 जुलाई निर्धारित की गई है. अभ्यर्थियों को हार्ड कॉपी जरूरी डाक्यूमेंट्स के साथ 04 अगस्त तक तय पते पर भेजने होगी.

अधिसूचना के अनुसार यह भर्ती अभियान राज्य में चिकित्सा अधिकारियों के 230 रिक्त पद को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है. आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस पास होना चाहिए.

JPSC Recruitment 2023: उम्र सीमा

इस अभियान के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों की आयु 23 से 29 वर्ष के बीच होनी चाहिए। जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट प्रदान की जाएगी.

JPSC Recruitment 2023: इतना देना होगा आवेदन शुल्क

इस अभियान के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. अनारक्षित/बीसी/ईबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को भर्ती के लिए 600 रुपये का शुल्क देना होगा. जबकि झारखंड के एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 150 रुपये का शुल्क तय की गया है.

JPSC Recruitment 2023: कैसे करें आवेदन

  • स्टेप 1: सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाएं
  • स्टेप 2: इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें
  • स्टेप 3: फिर उम्मीदवार चिकित्सा अधिकारी लिंक पर क्लिक करें
  • स्टेप 4: अब अभ्यर्थी रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें
  • स्टेप 5: इसके बाद उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान करें
  • स्टेप 6: अब उम्मीदवार आवेदन फॉर्म सबमिट करें
  • स्टेप 7: इसके बाद उम्मीदवार आवेदन पत्र को डाउनलोड करें
  • स्टेप 8: अंत में उम्मीदवार आवेदन पत्र का प्रिंट निकाल लें

इस डायरेक्ट लिंक की मदद से करें आवेदन

यहां क्लिक कर चेक करें नोटिफिकेशन

यह भी पढ़ें- ​High Court Jobs 2023: ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए निकली वैकेंसी, 1 लाख 42 हजार मिलेगी सैलरी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button