बरेली

GST Raid: बरेली में क्रॉकरी शोरूम पर छापा, जांच में पकड़ी गई 35 लाख रुपये की टैक्स चोरी

Connect News 24

GST team caught tax evasion of Rs 35 lakh in Crockery showroom Bareilly

गाला एजेंसी पर जीएसटी का छापा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के प्रेमनगर स्थित क्रॉकरी शोरूम पर छापे के बाद बृहस्पतिवार को बतौर टैक्स 35 लाख रुपये गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) की स्पेशल इंवेस्टिगेशन ब्रांच (एसआईबी) ने जमा कराए हैं। हालांकि, दस्तावेजों की जांच अभी जारी है। अधिकारियों ने बताया कि जैसे-जैसे जांच में टैक्स चोरी की परतें खुलती रहेंगी, वसूली जारी रहेगी। उधर, दिल्ली से प्राप्त फर्जी दस्तावेजों पर पंजीकृत फर्मों की भी पड़ताल शुरू होने की सुगबुगाहट है।

बुधवार को जीएसटी का प्रवर्तन दल टैक्स चोरी की आशंका में एसआईबी जांच के लिए गाला एजेंसीज के क्रॉकरी शोरूम पर पहुंचा था। यहां बड़े पैमाने पर कर चोरी की आशंका जताई गई थी। देर रात तक चली जांच के बाद अफसर दस्तावेज साथ ले गए थे। 

संबंधित खबर- GST Raid: बरेली में क्रॉकरी शोरूम पर जीएसटी का छापा, टीम ने खंगाले बिल और दस्तावेज

अब तक हुई जांच में करीब 35 लाख रुपये की कर चोरी का पता चला है, जिसकी वसूली कारोबारी से कर ली गई है। जांच प्रक्रिया अभी जारी है। आगे और कर चोरी के मामले की पुष्टि होने पर वसूली की बात कही जा रही है। दूसरी ओर एसआईबी की कार्रवाई से व्यापारी वर्ग दहशत में हैं। छापा कार्रवाई के दौरान विरोध करने पहुंचे व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी भी बृहस्पतिवार को शांत रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button