मनोरंजन

कास्टिंग काउच की खबरों को हंसिका ने बताया झूठा, बोलीं – ‘बकवास छापना बंद करो’

Connect News 24

Hansika Motwani On Casting Couch News: साउथ और बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाने वाली हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. एक्ट्रेस का फिल्मों के साथ विवादों से भी गहरा नाता रहा है. हाल ही में एक्ट्रेस ने उन खबरों को खारिज किया है, जिनमें दावा किया गया था कि हंसिका को इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा. इसके लिए उन्होंने एक ट्वीट कर अपना गुस्सा जाहिए किया है.

हंसिका ने खबरों को लेकर जाहिर किया गुस्सा

हंसिका ने अपने ट्विटर हैंडल पर इन रिपोर्ट्स का स्क्रीनशॉट शेयर किया और लिखा कि, “ये कोट मैंने कहीं नहीं दिया..बकवास छापना बंद करें..” दरअसल एक्ट्रेस को लेकर कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया था कि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा था. इन रिपोर्ट्स में एक्टर का नाम नहीं लिखा लेकिन ये जरूर बताया कि हंसिका ने उस एक्टर को सबक सिखाया था.

शादी के बाद से विवादों में रही हैं हंसिका

बता दें कि हंसिका मोटवानी ने 4 दिसंबर 2022 को सोहेल कथुरिया से शादी की. जिसकी बाद से एक्ट्रेस लगातार किसी ना किसी विवाद का हिस्सा बनी हुई है. दरअसल सोहेल एक्ट्रेस की बेस्ट फ्रेंड के एक्स हसबैंड थे. इसी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया था. जिसपर उनके पति ने सफाई देते हुए कहा था कि, ‘जिस तरह से खबरें सामने आ रही हैं उससे ये लग रहा है कि मेरी पहली शादी हंसिका की वजह से टूटी. जोकि बिल्कुल गलत है…’

ये हैं हंसिका की आने वाली फिल्में

काम की बात करें तो हंसिका मोटवानी ने अपनी अगली फिल्म ‘मैन’ की घोषणा की है. ये हंसिका की 51वीं फिल्म है. बता दें कि हंसिका ने छोटी सी उम्र में ही एक्टिंग करना शुरू कर दिया था. ऋतिक रोशन के साथ वो फिल्म ‘कोई मिल गया’ में भी नजर आई थी. वहीं बॉलीवुड के अलावा एक्ट्रेस साउथ इंडस्ट्री में भी अपना सिक्का जमा चुकी हैं.  

यह भी पढ़ें-

Actors Holiday Home: लग्जरी घर ही नहीं महंगे हॉलीडे होम के भी मालिक हैं ये सितारे, तस्वीरें देख नहीं झपका पाएंग पलकें

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button