मनोरंजन

गुम है: नशे की हालत में सत्या और विराट ने ली सेल्फी, सई पर फिर टूटेगा मुसीबत का पहाड़?

Connect News 24

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Latest Episode: शो गुम है किसी के प्यार में में विराट और सत्या की ऑन स्क्रीन कैमेस्ट्री देखने को मिली. नशे की हालत में दोनों ने एक दोस्त या कहें भाई की तरह एक दूसरे से बात की. फैंस ने भी इस सीन को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया. इस दौरान दोनों ने सेल्फी भी क्लिक की. अब अंदाजे लग रहे हैं कि ये सेल्फी अभी तो दोनों को अच्छी लग रही है, लेकिन होश आने पर विराट का दिमाग सटक जाएगा. हो सकता है कि ये सेल्फी नशे की  हालत में विराट के सोशल अकाउंट से अपलोड हो जाए, जिसमें वे एक दूसरे के कजिन होने का जिक्र कर रहे हैं, ऐसे में सत्या और विराट का क्या रिएक्शन होगा?

लावणी के सपोर्ट में आगे आई सई

इससे पहले शो में दिखाया गया था कि विराट-सत्या और सई को उनकी बहादुरी के लिए पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. इसके बाद मिनिस्टर साहब के सामने सत्या की आई और मौसियों ने स्पेशल लावणी परफॉर्मेंस भी देना था. लेकिन इंटरनल कॉन्सपिरेंसी के चलते उनका प्रोग्राम कैंसल कर दिया गया था. बाद में सई ने हिम्मत दिखा कर मिनिस्टर साहब से बात की और बताया कि वे स्पेशल परफॉर्मेंस देख कर जाएं और लावणी को सपोर्ट करें. ऐसे में मिनिस्टर साहब भी सई की बातों से इंप्रेस हो गए थे. इतना ही नहीं इस दौरान सई ने भी लावणी डांस किया.

सई की बढ़ेंगी मुश्किलें!

अब आने वाले दिनों में एक बार फिर से सई मुसीबत में पड़ सकती है. दरअसल, सई जो कि विराट से प्यार करती है लेकिन वह उससे दूर रहना चाहती है, उसके लिए मुश्किलें तब खड़ी होंगी जब विराट को सत्या की कही बातें अगली सुबह याद आएंगी. यानी विराट एक बार फिर से सई के पीछे पड़ेगा? या फिर सत्या उसका विरोध करेगा और दोनों के बीच जुबानी जंग हाथापाई में बदल जाएगी? या फिर ऐसा भी हो सकता है कि सत्या सई को ऑप्शन देगा कि वह विराट के पास जाए? इन सबके बाद कहानी में 20 साल का लीप भी तो आना है. ऐसे में गुम है शो में बैक-टु-बैक काफी कुछ इंट्रस्टिंग होने वाला है.

ये भी पढ़ें : Mouni Roy Trolled: ‘ये मछली पकड़ने की जाली क्यों लग रही?’ कान्स में मौनी रॉय का ये लुक देख यूजर्स ने उड़ाया मजाक

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button