Schools

हरियाणा बोर्ड​ ​ने जारी किए 12वीं ​क्लास ​के नतीजे, 81.65% स्टूडेंट पास

Connect News 24

HBSE Haryana Board Class 12th Result 2023 Released: हरियाणा बोर्ड 12वीं के छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ. एचबीएसई बारहवीं के साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम के नतीजे जारी कर दिए गए हैं. वे छात्र जो इस साल की हरियाणा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में बैठे हों, वे हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की ऑफिशियल वेबसाइट से नतीजे चेक कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए एचबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट का पता ये है – bseh.org.in. यहीं से तीनों स्ट्रीम के नतीजे देखे जा सकते हैं. इस साल 12वीं क्लास की परीक्षा में कुल 81.65 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं.

पास होने के लिए चाहिए इतने अंक

हरियाणा बोर्ड बारहवीं की परीक्षा पास करने के लिए कैंडिडेट्स को कम से कम 33 प्रतिशत अंक स्कोर करने होंगे. दसवीं के रिजल्ट के बारे में मीडिया रिपोर्ट्स ये अपडेट दे रही हैं कि दसवीं के नतीजे कल जारी किए जा सकते हैं. 

पिछले साल ऐसे रहे थे नतीजे

हरियाणा बोर्ड के पिछले साल के नतीजों की बात करें तो लास्ट ईयर यानी साल 2022 में कुल पास प्रतिशत 87.08 परसेंट था. इसमें भी प्राइवेट स्कूलों का पास प्रतिशत 88.21 और गवर्नमेंट स्कूलों क पास प्रतिशत 63.5 रहा था.

इन आसान स्टेप्स से देखें रिजल्ट

  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी bseh.org.in पर.
  • यहां होमपेज पर Class 12th Result 2023 नाम का लिंक दिया होगा, इस पर क्लिक करें.
  • ऐसा करते ही जो नया पेज खुले उस पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स जैसे रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ वगैरह डालें.
  • डिटेल्स डालकर सबमिट कर दें.
  • इतना करते ही नतीजे आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएंगे.
  • यहां से इन्हें चेक करें, डाउनलोड करें और चाहें तो आगे के लिए प्रिंट भी निकाल सकते हैं.
  • हरियाणा बोर्ड बारहवीं की परीक्षा में इस बार 2,63,409 छात्रों ने हिस्सा लिया है. 

यह भी पढ़ें: CUET UG 2023 की एग्जाम सिटी स्लिप जारी 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button