बरेली

हैवान प्रिंसिपल: ‘एग्जाम फॉर्म में सुधार होगा…कमरे पर चलो’, नाबालिग छात्रा से की दरिंदगी, किया ये घिनौना काम

Connect News 24

principal sexual harassment a minor girl in bareilly

Akash crime
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली के नवाबगंज थाना इलाके के एक गांव स्थित विद्यालय के प्रधानाचार्य ने दसवीं की छात्रा को बहाने से कमरे पर ले जाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान अश्लील वीडियो भी बना लिया। वीडियो के जरिये ब्लैकमेल कर कई बार छात्रा को अपनी हवस का शिकार बनाया। 

जब छात्रा ने मिलने से मना किया तो आरोपी ने वीडियो वायरल कर दिया। अब आरोपी समझौते के लिए छात्रा के परिजनों पर दबाव बना रहे हैं। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी परशुराम व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

छात्रा ने बताया कि उसने हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा का फॉर्म भरा था। प्रधानाचार्य ने फॉर्म में गलती होने की बात कहकर संशोधन कराने को कहा। इसके बाद वह बाइक पर बैठाकर उसे नवाबगंज ले गया। कस्बे के बाईपास मार्ग स्थित एक मकान में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो भी बना लिया। 

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। ब्लैकमेलिंग से आजिज छात्रा ने मिलने से मना किया तो आरोपी ने वीडियो वायरल कर दिया। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button