रामपुर

Rampur News: नफरती भाषण मामले में सुनवाई टली

Connect News 24

रामपुर। सपा नेता आजम खां के खिलाफ शहजादनगर थाने में दर्ज नफरती भाषण के मामले में शनिवार को अधिवक्ताओं की बहस नहीं हो सकी। अब इस मामले की अगली सुनवाई 27 जून को होगी।

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा नेता आजम खां संयुक्त गठबंधन के प्रत्याशी थे। उनके खिलाफ जनसभा का एक वीडियो वायरल होने पर थाना शहजादनगर में मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें अभियोजन और आजम खां की ओर से गवाही पूरी हो चुकी है। शनिवार को इस मामले में अधिवक्ताओं की बहस होनी थी, लेकिन सुनवाई टल गई। अब इस मामले की सुनवाई 27 जून को होगी। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button