Honey Trap: पहले मीठी बातों का जाल, फिर न्यूड वीडियो कॉल; हसीनाओं के गैंग से रहें सावधान

honey trap gang
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अनजान नंबर से फोन कॉल…। किसी महिला की आवाज…। पहले बिना वजह बातचीत का सिलसिला, फिर दोस्ती। किसी दिन झांसे में आकर वीडियो कॉल और पता ही नहीं चलता कि मीठी बातों का ये जाल कब आपके लिए जी का जंजाल बन गया।
जी हां। हम बात कर रहे हैं हनी ट्रैप की। आमतौर पर विदेशी जासूसी एजेंसियां खूबसूरत महिलाओं का इस्तेमाल कर किसी देश की गोपनीय सूचनाएं निकलवाने के लिए ऐसा करती हैं। धीरे धीरे इसका स्वरूप बदला। इसका इस्तेमाल रुपये ऐंठने के लिए होने लगा। यानी सोशल मीडिया के जरिये कोई महिला दोस्ती गांठती है और वीडियो कॉल पर बातकर कुछ आपत्तिजनक तस्वीरों की क्लिप बना लेती है।
ये भी पढ़ें- UP: पूजा को बहुत प्यार करता था, लव मैरिज भी की, सालभर पहले उसका मुन्ना से अफेयर हो गया, इसलिए मारा; प्रेमी…
फिर बदनामी का भय दिखाकर ठगी का सिलसिला शुरू हो जाता है। अब इंटरनेट की दुनिया के साथ ही हनी ट्रैप करने वाले छोटे-छोटे गिरोह बरेली में भी सक्रिय गए हैं। पहले शहर के कई प्रभावशाली लोग इसके शिकार हुए। अब आमलोग भी इसके झांसे में आ रहे हैं। इनका मकसद एक ही है… मीठी बातों के जाल में फंसाकर जिससे जितनी उगाही हो सके, कर लो।
मुकदमों और शिकायतों की हो रही समीक्षा
हनी ट्रैप गिरोह से ठगी के शिकार लोगों की फेहरिस्त काफी लंबी है। थोड़ी सी मस्ती के चक्कर में होश खोने वाले कई लोग लाखों रुपये गंवा चुके हैं। वह उस वक्त गिड़गिड़ाते रहे पर गिरोह नहीं पसीजा। ऐसे लोग अब अफसरों से शिकायत करने पहुंच रहे हैं।



