बरेली

इतने ‘होल’ कैसे छुपाएगा नगर निगम!

Connect News 24

इतने ‘होल’ कैसे छुपाएगा नगर निगम!


By: Inextlive | Updated Date: Sun, 20 Aug 2023 01:07:39 (IST)




स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारी को लेकर जिम्मेदारों द्वारा किया जा रहा सफाई का दावा

बरेली (ब्यूरो)। सिटी में सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम की ओर से बड़े-बड़े दावे किए जाते हैैं। इससे इतर ग्राउंड लेवल पर पब्लिक को अब भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट की टीम ने कई वाड्र्स का रिएलिटी चेक किया, जहां सडक़ों पर गंदगी, गड्ढे, नालियों में बहता गोबर दिखाई दिया। पेश है यह रिपोर्ट

डेयरियों पर नहीं काबू
सिटी के अधिक घनत्व वाले एरिया में डेयरियां संचालित की जा रही हैैं, लेकिन, निगम के जिम्मेदार अंजान बने हुए हंै। साथ ही नालियां में डेयरी वेस्ट भी बहाया जा रहा है। डेयरी से निकला वेस्ट(गोबर) नालों को चोक कर रहा है। शहर के सुभाषनगर में, बदायंू रोड, गंगापुर पर या फिर बिहारीपुर आदि हर जगह पर डेयरी वेस्ट नालों में बहाया जा रहा है। इससे बारिश में नाले चोक हो जाते हैैं। सिटी में कई वाड्र्स की हालत सफाई को लेकर दयनीय बनी हुई है। जहां ड्रेेनेज सिस्टम पर ध्यान न देने से कुछ देर में ही जलभराव हो जाता है।

सीन एक, स्टेशन रोड
सुभाषनगर थाना से पहले स्मार्ट सिटी द्वारा बनाए गए फुटपाथ पर कचरे का ढेर लगा रहता है। इसमें पूरे दिन धुआं उठता रहता है। पास में स्ट्रीट एनिमल्स खाने की तलाश में कचरे के ढेर पर घूमते हुए नजर आते हैैं। इस रोड पर इस तरह की स्थिति दो जगह दिखाई देती है। कुछ दूरी पर दूसरा कूड़े का ढेर लगा हुआ है।

सीन दो, पटेल विहार
यहां रोड पर कुछ देर की बरसात से ही जलभराव हो जाता है। गलियां लबालब भर जाती हैैं। वर्तमान में नालियों की स्थिति भी खराब है। पानी भरा हुआ है। पानी का फ्लो नहीं हो पा रहा है। यहां अक्सर बिना बरसात के ही रोड पर कीचड़ बनी रहती है। इससे स्कूली बच्चों को निकलने में काफी मुसीबत झेलनी पड़ती है।

सीन तीन, बिहारीपुर
यहां रोड किनारे बड़ी मात्रा में कचरा बिखरा रहता है। इधर से गुजरने पर अत्याधिक दुर्गंध आती है। पैदल राहगीरों और स्थानीय लोगों को इससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। गंदगी से बीमारी होने की आशंका भी बनी रहती है।

सीन चार, हजियापुर
स्टेडियम रोड से सटे हजियापुर में एंट्री करते ही गंदगी दिखाई देती है। रोड पर बिखरा कीचड़, चहुंओर फैली दुर्गंध, नगर निगम के दावों की पोल खोल रही है। थोड़ा अंदर जाते ही संपवेल के पास की गली में नाला दिखाई देता है। जोकि गंदगी से अटा हुआ था। स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश होने पर नाला और रोड एक समान हो जाता है।

वर्जन
रास्ते में कचरे का ढेर लगा रहता है, इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। क्षेत्र के लोगों का इधर से गुजरना दूभर हो गया है। नालों में गंदगी होने से बीमारियों के फैलने की आशंका भी बढ़ जाती है। इसको लेकर जिम्मेदारों को ध्यान देने की जरूरत है।
-गिरिश कुमार, बिहारीपुर

रोड पर गंदगी बिखरी हुई है। सफाई नहीं की जाती है। गंदगी में रहने को मजबूर हैैं। ड्रेनेज सिस्टम भी ठीक नहीं है। पानी रोडपर बहता रहता है। कई गलियों की स्थिति और भी ज्यादा दयनीय है।
-इकबाल, हजियापुर

रोड पर जलभराव होता है, नालियां चोक हैैं। जिम्मेदार इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैैं। यहां से गुजरने पर काफी मुश्किल होती है। कुछ देर की बारिश में ही रोड पर पानी भर जाता है। साथ ही गंदगी का अंबार लगा रहता है।
– ओमप्रकाश, पटेल विहार

नगर निगम की ओर से डोर टू डोर वेस्ट कलेक्ट किया जाता है। ऐसे में पब्लिक सिर्फ डोर टू डोर वेस्ट कलेक्ट करने वालों को ही वेस्ट दे। पब्लिक प्लेसेस पर वेस्ट डालने वालों का चालान किया जाता है। अगर वेस्ट घरों से कलेक्ट नहीं किया जा रहा है तो कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की जाती है। कहीं समस्या है तो उसे दिखवाया जाएगा।
-डॉ। संचित शर्मा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button