बदायूं

घर में महिला सिपाही का शोषण: पुलिसकर्मी पति ने छोड़ा साथ, सीओ पद से रिटायर ससुर ने कर डाली शर्मनाक करतूत

Connect News 24

lady constable filed a report of harassment against her policeman husband and father-in-law

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बदायूं में तैनात महिला सिपाही ने अपने सेवानिवृत्त सीओ ससुर और कांस्टेबल पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ छेड़छाड़, दहेज उत्पीड़न, जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महिला सिपाही और उसके सिपाही पति की तैनाती एक ही जगह है। उनके सरकारी आवास में ही ससुर रहते हैं। ससुर यहां लंबे समय तक सीओ के रूप में तैनात रहे थे और कुछ समय पहले ही वह सेवानिवृत हुए हैं। वह मूलरूप से अलीगढ़ के अतरौली क्षेत्र के रहने वाले हैं। वहीं महिला सिपाही मथुरा की रहने वाली है।

ये भी पढ़ें-  UP: भाभी से अफेयर… शादी के बाद से पत्नी पर ढाए जुल्म, फोन पर ससुर से युवक ने कहा- तुम जानो या तुम्हारी बेटी

महिला सिपाही का आरोप है कि वर्ष 2019 में उसका पति उसके दो बच्चों को छोड़कर शहर में ही दूसरी महिला के साथ किराये के मकान में रहने लगा। जब भी वह उसके पास जाती तो वह गालियां देकर उसको भगा देता था। पति के साथ न रहने का फायदा उठाकर सेवानिवृत्त ससुर उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button