Schools

आज शाम तक जारी होंगे ICMA CMA इंटर और फाइनल परीक्षा के नतीजे, पढ़ें जरूरी अपडेट

Connect News 24

ICMAI CMA Inter & Final Result 2023 Update: आईसीएमएआई सीएमए इंटर और फाइनल नतीजों को लेकर जरूरी अपडेट सामने आया है. इसके मुताबिक इन दोनों परीक्षा के नतीजे आज यानी 25 सितंबर 2023 दिन सोमवार को शाम तक जारी होंगे. पहले इस बारे में ये जानकारी दी गई थी की रिजल्ट कल रिलीज होंगे लेकिन इस बारे में किए गए लेटेस्ट ट्वीट से पता चला है कि नतीजे आज ही शाम तक रिलीज कर दिए जाएंगे.

इस वेबसाइट से करें चेक

वे कैंडिडेड्स जो इस साल की परीक्षा में बैठे हों, वे रिलीज होने के बाद रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट का पता ये है – icmai.in. यहीं से दूसरे डिटेल और आगे की प्रकिया की जानकारी भी पायी जा सकती है.

इन डिटेल्स की पड़ेगी जरूरत

रिजल्ट देखने के लिए कैंडिडेट्स को अपने डिटेल डालने होंगे. इनमें मुख्य हैं – रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर, पासवर्ड. इन्हें पोर्टल पर डालकर नतीजे चेक किए जा सकते हैं. वे कैंडिडेट्स जो रिजल्ट रिलीज होने के बाद वैरीफिकेशन चाहते हैं उन्हें इस काम के लिए फीस जमा करनी होगी जोकि 250 रुपये है.

क्या रहेगा प्रोसेस

आपके फीस सबमिट करने के बाद एग्जामिनर आंसर बुकलेट चेक करेगा और देखेगा कि कॉपी में कहीं कोई गलती तो नहीं रह गई है. अगर ऐसा होता है तो आवेदन करने वाले कैंडिडेट के मार्क्स ठीक कर दिए जाएंगे और उसे उसकी फीस वापस कर दी जाएगी.

रिलीज होने के बाद ऐसे करें चेक

  • रिजल्ट रिलीज होने के बाद चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी icmai.in पर.
  • यहां पहुंचने पर होमपेज पर Examination Tab पर क्लिक करें और मेन्यू से ICMAI Result नाम का ऑप्शन सेलेक्ट करें.
  • अब इंटर और फाइनल जिस परीक्षा में आप बैठे हों, उसे सेलेक्ट करें.
  • ऐसा करने पर जो नया पेज खुले उस पर अपना 11 डिजिट का नंबर डालें और एंटर कर दें.
  • अब View Result पर जाएं. इतना करते ही आपके नतीजे कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएंगे.
  • यहां से इन्हें डाउनलोड कर लें, चेक कर लें और प्रिंट निकाल लें. 

यह भी पढ़ें: इस सरकारी नौकरी के लिए फटाफट करें अप्लाई, मिलेगी अच्छी सैलरी 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button