Schools

इंजीनियरिंग की है तो इस नौकरी के लिए करें अप्लाई, कल से खुलेगा एप्लीकेशन लिंक

Connect News 24

SJVN Recruitment 2023 Registration Underway: सरकारी नौकरी की तलाश है तो इन वैकेंसी के लिए अप्लाई कर सकते हैं. सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड ने कुछ समय पहले कई पद पर भर्ती निकाली थी. इनके लिए आवेदन कल यानी 18 सितंबर 2023 दिन सोमवार से शुरू होंगे. इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स एप्लीकेशन लिंक खुलने के बाद फॉर्म भर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से फील्ड ऑफिसर, फील्ड इंजीनियर, जूनियर फील्ड इंजीनियर जैसे कई पद भरे जाएंगे. इन भर्तियों के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 9 अक्टूबर 2023 है.

ऑनलाइन करें अप्लाई

सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड के इन पद पर केवल ऑनलाइन फॉर्म भरना है. ऐसा करने के लिए आपको एसजेवीएन की ऑफीशियल वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है – sjvn.nic.in. कल से आवेदन कर सकते हैं. एसजेवीएन की इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 308 पद भरे जाएंगे.

क्या है आवेदन के लिए पात्रता

आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग में डिप्लोमा, ग्रेजुएशन, फुल टाइम पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री, सीए, आईसीडब्ल्यूए, एम.कॉम आदि में से कुछ किया हो. शैक्षिक योग्यता पद के मुताबिक अलग-अलग है, बेहतर होगा डिटेल में जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर दिया नोटिस चेक कर लें. इन वैकेंसी के लिए आयु सीमा 30 साल रखी गई है.

शुल्क कितना देना होगा

इन पद पर आवेदन करने के लिए जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 300 रुपये शुल्क देना होगा. वहीं एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को शुल्क नहीं देना है.

चयन कैसे किया जाएगा

इन पद पर कैंडिडेट्स का सेलेक्शन सीबीटी यानी कंप्यूटर बेस्ड एग्जामिनेशन के माध्यम से होगा. इसके अलावा ग्रुप डिस्कसन और पर्सनल इंटरव्यू का भी आयोजन किया जाएगा. डीवा राउंड भी देना होगा.

एग्जाम पैटर्न क्या होगा

परीक्षा यानी सीबीटी टेस्ट दो पार्ट में होगी. पहले पार्ट में 70 मल्टीपल च्वॉइस क्वैश्चंस आएंगे जो संबंधित विषय से होंगे. पार्ट टू में मल्टीपल च्वॉइस क्वैश्चंस आएंगे जो जनरल एप्टीट्यूड पर आधारित होंगे. इसे पास करने के लिए कम से कम 50 प्रतिशत मार्क्स जनरल कैटेगरी और 40 परसेंट मा्रक्स रिजर्व कैटेगरी को लाने होंगे.  

नोटिस यहां देखें

यह भी पढ़ें: SBI में बंपर पद पर निकली भर्ती 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button