Schools

इंजीनियरिंग की है तो इन भर्तियों के लिए करें अप्लाई, जानें एज लिमिट से लेकर लास्ट डेट तक

Connect News 24

CGPDTM Recruitment 2023 Registration Begins: इंजीनियरिंग किए कैंडिडेट्स की गवर्नमेंट जॉब की तलाश यहां पूरी हो सकती है. कंट्रोलर जनरल ऑफ पेटेंट्स, डिजाइंस एंड ट्रेड मार्क्स ने भर्ती निकाली है. इसके लिए नोटिस जारी कर दिया गया है जिसमें दी जानकारी के मुताबिक सीजीपीडीटीएम ने एग्जामिनर ऑफ पेटेंट एंड डिजाइन के 503 पद पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. ये भर्तियां ग्रुप ए की हैं जिनमें सेलेक्शन हो जाने के बाद सैलरी बहुत अच्छी है. वे कैंडिडेट्स जो इन वैकेंसी के लिए आवेदन करने के इच्छुक हों, वे बताए गए प्रारूप में अप्लाई कर दें.

नोट करें जरूरी तारीखें

सीजीपीडीटीएम के एग्जामिनर ऑफ पेटेंट एंड डिजाइन पद पर आवेदन 14 जुलाई से हो रहे हैं और इनके लिए फॉर्म भरने की लास्ट डेट 4 अगस्त 2023 है. इन पद पर सेलेक्शन कई चरण की परीक्षा के बाद होगा. पहले प्री परीक्षा आयोजित होगी, फिर मेन्स और फिर इंटरव्यू. सेलेक्टेड कैंडिडेट्स के लिए प्री परीक्षा का एडमिट कार्ड 14 अगस्त के दिन जारी होगा. परीक्षा आयोजित होगी 3 सितंबर 2023 के दिन.

मेन्स एग्जाम होगा 1 अक्टूबर 2023 के दिन और रिजल्ट आएगा 16 अक्टूबर को. अंत में इंटरव्यू आयोजित होंगे 11 और 12 नवंबर 2023 के दिन और फाइनल नतीजे घोषित होंगे 12 नवंबर 2023 को.

इस वेबसाइट से करें अप्लाई

सीजीपीडीटीएम के एग्जामिनर ऑफ पेटेंट एंड डिजाइन पद पर केवल ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है. ऐसा करने के लिए आपको कंट्रोलर जनरल ऑफ पेटेंट्स, डिजाइंस एंड ट्रेड मार्क्स की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है – qcin.org. यहां से डिटेल भी पता किए जा सकते हैं.

कौन है आवेदन के लिए योग्य

इन पद पर आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने संबंधित ब्रांच में एमएससी, एमटेक या बीटेक किया हो. इनके लिए आयु सीमा 21 से 35 साल तय की गई है. आरक्षित श्रेणी को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी.

शुल्क और सैलरी क्या है

आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी को 1000 रुपये शुल्क देना होगा. जबकि एससी, एसटी और पीएच कैटेगरी के लिए शुल्क 500 रुपये है. सेलेक्ट होने पर महीने की सैलरी लेवल 10 के मुताबिक है. ये महीने के 56,100 रुपये से लेकर 1,77,500 रुपये तक हो सकती है.

नोटिस देखने के लिए यहां क्लिक करें. 

यह भी पढ़ें: CSIR UGC NET की फाइनल आंसर-की जारी 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button