मनोरंजन

पति अजय देवगन के किसिंग सीन पर भड़क गई थीं काजोल ,अब खुद ने तोड़ा नो किसिंग रूल किया लिपलॉक

Connect News 24

Kajol Angry On Ajay Devgn Kissing Scene: बॉलीवुड के कई स्टार्स ऑन स्क्रीन इंटीमेट सीन देने या किसिंग सीन देने से परहेज करत हैं. इनमें सलमान खान से लेकर अजय देवगन तक का नाम शामिल है. हालांकि अजय ने साल 2016 में अपनी फिल्म शिवाय में अपना नो किसिंग रूल तोड़ दिया था. वहीं पति अजय को ऑनस्क्रीन किसिंग सीन देते हुए देखकर उनकी पत्नी काजोल काफी गुस्सा हो गई थीं. हालांकि अब काजोल ने भी अपनी लेटेस्ट वेब सीरीज के लिए 29 सालों बाद नो किसिंग रूल तोड़ दिया है.

अजय देवगन के किसिंग सीन पर गुस्सा हो गई थीं काजोल
एक बार अजय देवगन पत्नी काजोल के साथ द कपिल शर्मा शो पर पहुंचे थे. इस दौरान कपिल शर्मा ने काजोल से पूछा था कि फिल्म में अजय देवगन को किस करते हुए देखकर उनका कैसा रिक्शन था. इस पर काजोल ने खुलासा किया था कि वे फिल्म की को-प्रोड्य़ूसर थी और उन्हें किस सीन के बारे में कुछ नहीं बताया गया था. काजोल ने आगे बताया था कि वे अजय के किस सीन को लेकर काफी गुस्सा हो गई थीं. लेकिन एक्टर ने माफी भी मांगी थी.

काजोल ने भी अब तोडा नो किसिंग रूल
शिवाय के डायरेक्टर और पति अजय देवगन के ऑनस्क्रीन किस पर भड़कने वाली काजोल ने भी अब सालों बाद अपना नो किसिंग रूल तोड़ दिया है. दरअसल एक्ट्रेस ने अपनी लेटेस्ट वेब सीरीज ‘द ट्रायल’ में लिप लॉक कर बवाल मचा दिया है.

सीरीज ‘द ट्रायल में काजोल ने दिया है लिप लॉक सीन
 दिलचस्प बात ये है कि काजोल ने अपने करियर के शुरुआती दौर में किस सीन दिए थे लेकिन बाद में उन्होंने कसम खा ली थी कि वे ऑनस्क्रीन किसिंग सीन नहीं देंगी. लेकिन अब 29 सालों बाद एक्ट्रेस ने अपनी कसम तोड़ी है. उन्होंने ‘द ट्रायल’ में उनके पति के रोल में नजर आने वाले जिशु सेन गुप्ता के साथ लिपलॉक सीन दिया है. इसी सीरीज में काजोल के एक्स बॉयफ्रेंड का रोल प्ले करने वाले अली खान भी उन्हें एक सीन में किस करते हैं.

यह भी पढ़ें-‘गब्बर सिंह’ ने तोड़ दिया था खुद से किया प्रॉमिस…जानिए किस चीज को कहा था ऊपर वाले से मिली सजा ?


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button