Schools

​इन ट्रेड से कर ली B.Tech की पढ़ाई तो हो जाएगी बल्ले-बल्ले, मिलेगा बेहद ही शानदार वेतन

Connect News 24

​बीटेक में एडमिशन के साथ अगर आपने सही ट्रेड का चुनाव नहीं किया तो भविष्य में आपको बेहतर नौकरी के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है. बीटेक में एडमिशन के दौरान पहला ख्याल यही आ सकता है कि आजकल कौन से ट्रेड्स टॉप पर चल रहे हैं? किस फील्ड में इंजीनियरिंग का फायदा नौकरी में मिलेगा ? बेहतर सैलरी के लिए के लिए कौन सा फील्ड चुनना चाहिए ? यहां हम आपके लिए इंजीनियरिंग के ऐसे फील्ड्स के बारे में बता रहे हैं जहां आज भी नौकरियों की भरमार है और कुछ सालों बाद ही मोटी सैलरी हाथ में होती है.

सिविल इंजीनियरिंग

सिविल इंजीनियरिंग बीते काफी समय से या कहें तो शुरू से ही काफी पॉपुलर ट्रेड रहा है. इस ट्रेड में नौकरी की गारंटी इसलिए भी है क्योंकि देश के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने में सरकार हर साल लाखों करोड़ रुपये  का बजट खर्च कर रही है. वहीं छोटे कस्बों से लेकर बड़े शहरों तक जारी विनिर्माण गतिविधियों ने इस ट्रेड का आकर्षण बरकरार रखा है.

मैकेनिकल इंजीनियर

मैकेनिकल इंजीनियर की डिमांड हमेशा से रही है. इसलिए यह ब्रांच भी टॉप ट्रेड्स में बनी रहती है. मैकेनिकल इंजीनियर थर्मल सेंसर, यांत्रिक उपकरणों की डिजाइन, विकास, निर्माण और परीक्षण का कार्य करते हैं. अगर आपने आईआईटी, एनआईटी, किसी सेंट्रल यूनिवर्सिटी आदि से इस ब्रांच में बीटेक पूरा किया है तो देश की नामी कंपनियों की ओर से 20 से 50 लाख रुपये सालाना की जॉब ऑफर हो सकती है.

कंप्यूटर साइंस

यह मौजूदा दौर का सबसे लोकप्रिय ट्रेड है. कंप्यूटर साइंस से बीटेक ज्यादातर की पहली च्वाइस रहती है. बीटेक के बाद लाखों की नौकरी तो मिलती ही है, फॉरेन जाने और वहां सैटल होने का भी चांस रहता है.

बायोमेडिकल इंजीनियर

बायोमेडिकल इंजीनियर चिकित्सा उद्योग के लिए उपकरणों, कंप्यूटर सिस्टम, सॉफ्टवेयर डिजाइन आदि को विकसित करने जैसे कार्य करते हैं. इनकी रिसर्च और कार्य से जुड़े नतीजे लोगों के साथ साझा किए जाते हैं. बीते कुछ समय में इस क्षेत्र में काफी बढ़ोत्तरी देखी गई है.

एयरोस्पेस इंजीनियर

एयरोस्पेस इंजीनियरिंग विमानों और अंतरिक्ष यान के विकास और रखरखाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. स्पेस टेक्नोलॉजी की ओर तेजी से लोगों का रुझान बढ़ा है, ऐसे में इस क्षेत्र में भी बेहतर अवसर नजर आ रहे हैं.

केमिकल इंजीनियर

कैमिकल इंजीनियर रसायन, ईंधन, दवाओं, भोजन और अन्य उत्पादों के उत्पादन या उपयोग से जुड़ी समस्याओं का समाधान खोजते हैं. यह फील्ड भी काफी आकर्षक है.

Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button