बदायूं में दो बहनों की मौत: नदी में डूबने से गई जान, चार घंटे बाद निकाले जा सके शव; परिवार में मचा कोहराम

नदी किनारे ग्रामीणों की भीड़
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र में गांव मुस्कारा के नजदीक शनिवार सुबह भैंसोर नदी में दो बहनें डूब गईं, जिससे दोनों की मौत हो गई। दोनों चचेरी-तहेरी बहनें थीं। गोताखोरों ने दोनों के शव नदी से निकाले। घटना से मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया।
गांव मुस्कारा निवासी जय सिंह की पुत्री सत्यवती (12) शनिवार सुबह करीब नौ बजे अपनी चचेरी बहन शोभा उर्फ नन्ही (10) पुत्री ज्ञान सिंह के साथ भैंसोर नदी के नजदीक भैंस चराने ले गईं थीं। इस समय भैंसोर नदी में बाढ़ का पानी आया हुआ है। इससे नदी में उफान है।
ये भी पढ़ें- बुर्का पहन प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी: युवक की चाल-ढाल से खुल गया भेद, ग्रामीणों ने कर दी पिटाई



