बदायूं

Budaun News: ऑडियो वायरल होने के मामले में दरोगा के साथ एसओ को भी हटाया

Connect News 24

बदायूं। फैजगंज बेहटा थाने के एक दोरागा और सिपाही के बीच बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने दरोगा अवधेश मिश्रा के साथ ही एसओ सिद्धांत शर्मा को भी हटा दिया है। दोनों को क्राइम ब्रांच भेजा है। कादरचौक एसओ वेदपाल सिंह को फैजगंज बेहटा का चार्ज दे दिया है। आरोपी सिपाही का पहले ही बांदा तबादला हो चुका है। ऑडियो वायरल होने के मामले की जांच सीओ बिसौली कर रहे हैं।

बुधवार को फैजगंज बेहटा थाने में तैनात दरोगा और सिपाही के बीच बातचीत का एक ऑडियो वायरल हुआ था। इसमें दरोगा कह रहा है कि रात के समय कोई भी सूचना आए, तुम (सिपाही) मौके पर मत जाना। चाहे इलाके में पेड़ कटें या अवैध खनन हो। ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में खलबली मच गई थी।

बुधवार देर शाम एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने एसओ सिद्धांत शर्मा को कार्यालय बुलाकर ऑडियो वायरल होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और फिर उन्हें फैजगंज बेहटा थाने से हटाकर क्राइम ब्रांच में तैनात कर दिया। दरोगा अवधेश मिश्रा को भी थाने से हटाकर क्राइम ब्रांच भेज दिया।

इधर, पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ऑडियो क्लिप काफी पुरानी है, लेकिन सिपाही के यहां से बांदा ट्रांसफर होने के बाद अब वायरल की गई है। इसमें दरोगा अवधेश के साथ ही एसओ सिद्धांत शर्मा की लापरवाही मानते हुए एसपी ने उन्हें हटा दिया है। उनके स्थान पर कादरचौक में तैनात एसओ वेदपाल सिंह को भेजा गया है।

हरपाल सिंह ने छोड़ा चार्ज, धनंजय बने अलापुर थाना प्रभारी

एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने फैजगंज बेहटा के अलावा अलापुर थाने से इंस्पेक्टर हरपाल सिंह बालियान को दूसरे जिले में तबादला होने पर रिलीव कर दिया है। उनके स्थान पर पुलिस लाइन से धनंजय सिंह को अलापुर भेजा गया है। पुलिस लाइन से ही उदयवीर सिंह को कादरचौक एसओ बनाया गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button