पीलीभीत

पीलीभीत में फिर उफनाई शारदा: बाढ़ से बिगड़े हालात… दो गांवों के 1635 घरों में भरा पानी; नहीं जले चूल्हे

Connect News 24

Sharda river flood water entered the villages in Pilibhit

चंदिया हजारा, राहुलनगर गांव में घुसा पानी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के पूरनपुर में मंगलवार रात 1.46 लाख क्यूसेक पानी आने से शारदा नदी फिर उफना गई। गांव चंदिया हजारा और राहुलनगर मजदूर बस्ती के 1635 घरों में पानी भर गया है। बाढ़ का पानी और बढ़ने की आशंका पर प्रधान ने गांव में एनाउंस कराकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने को कहा।

मंगलवार रात को आए 1.46 लाख क्यूसेक पानी से बुधवार सुबह फिर शारदा नदी उफना गई। चंदिया हजारा और राहुलनगर मजदूर बस्ती में पानी भर गया। ग्राम प्रधान बासुदेव कुंडू ने बताया कि गांव चंदिया हजारा में 90 प्रतिशत यानी 1560 घरों और गांव राहुलनगर की मजदूर बस्ती के 300 में 75 घरों में पानी भर गया। 

ये भी पढ़ें- प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका: बोली- शादी करने आई हूं, युवक के घरवाले हैरान; प्यार के लिए छोड़ दिया परिवार

उन्होंने बताया कि जलभराव के कारण कई घरों में बुधवार को चूल्हे तक नहीं जले। बाढ़ का पानी लगातार बढ़ रहा है। रात को और पानी आने की आशंका पर प्रधान ने मुनादी कराकर निचले स्थानों पर बसे लोगों को रात को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने के लिए कहा है। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button