सेहत की बात: सावन में खानपान का रखें ध्यान, भूलकर भी न खाएं ये चीजें, जरा सी लापरवाही कर सकती है बीमार

सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
हरियाली से मन मोह लेने वाले सावन माह में खानपान में जरा सी लापरवाही बीमार बना सकती है। अन्य महीनों में जो आहार पौष्टिकता से भरपूर होते हैं, वे सावन में सेहत को नुकसान पहुंचाते है। डॉक्टरों ने सावन में हल्का भोजन करने, फलों के ज्यादा सेवन का सुझाव दिया है।
बरेली के एसआरएम राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज के डॉ. संतोष कुमार के मुताबिक सावन में पाचन क्रिया सुस्त होती है। जबकि बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं और चर्म रोग के केस बढ़ते हैं। पाचन क्रिया सुस्त होने से त्वचा सबसे पहले प्रभावित होती है।
ये भी पढ़ें- Sawan 2023: सावन में भक्तों पर बरसेगी भगवान भोलेनाथ की कृपा, राशियों के अनुसार करें पूजा और अभिषेक
दही को गुरू आहार माना जाता है, जो भारी होती है। इसके पाचन में सबसे ज्यादा वक्त लगता है। दही से बनने वाले उत्पाद जैसे लस्सी, कढ़ी, दही बड़ा आदि से भी परहेज करें। सावन में दूध भी रात को न पिएं। यह वात बढ़ाता है। दिन में भी काफी देर तक उबला दूध ही पी सकते हैं। कच्चा दूध का सेवन हर मौसम में वर्जित है।