बदायूं

Budaun News: बाइपास पर भीम आश्रम के सामने शुक्रवार शाम की घटना

Connect News 24

उझानी (बदायूं)। बेटे के साथ गेहूं पिसवा कर बाइक से घर लौट रहे ग्रामीण को दो युवकों ने मामूली बात पर घेरकर लाठी-डंडों से पीटा। एक ने उसके बेटे के हाथ पर उस्तरा मार दिया जिससे वह लहूलुहान हो गया। आरोप है कि आरोपियों ने उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी ।

कोतवाली क्षेत्र के गांव भवानीपुर निवासी राकेश और उनके बेटे सोनू की गौतमपुरी मोहल्ला निवासी भूपेंद्र और अंकुर से कहासुनी हो गई। शुक्रवार शाम गेहूं पिसवाकर बाइक से लौटते वक्त भूपेंद्र और अंकुर ने उन्हें घेर लिया। लाठी-डंडों से पीटा। चीखपुकार सुनकर राहगीरों ने उन्हें बचाया। पुलिस ने राकेश की तहरीर पर अंकुर और भूपेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घायल पिता-पुत्र का मेडिकल भी कराया गया है। आरोपियों में से एक को हिरासत में ले लिया गया है। संंवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button