बरेली

IND vs AUS Final: बरेली में प्रार्थनाओं का दौर, भारत बनेगा विश्व क्रिकेट का सिरमौर; फाइनल मैच को लेकर उत्साह

Connect News 24

Bareilly People praying for India victory in the World Cup final

विद्यार्थियों ने तिरंगा लहराकर भारतीय टीम की जीत के लिए दीं शुभकामनाएं
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देशवासियों पर क्रिकेट विश्वकप का खुमार चढ़ा है। बरेली शहर भी इससे अछूता नहीं। सबकी निगाहें भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले पर टिकी हैं। प्रार्थनाओं का दौर शुरू हो चुका है। भारतीय टीम की जीत के लिए जगह-जगह हवन-पूजन किए जा रहे हैं। जगह-जगह बड़ी स्क्रीन पर मैच के सजीव प्रसारण की व्यवस्था की गई है। वहीं, टीम इंडिया की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए सभी को उम्मीद है कि इस बार भारत ही विश्व क्रिकेट का सिरमौर बनेगा। 

विश्वकप ट्रॉफी से पहले ही टीम इंडिया पर शुभकामनाओं की बारिश हो रही है। सभी के दिलों में उत्साह है। जिले के क्रिकेट खिलाड़ियों ने भी भारतीय टीम की जीत की उम्मीद जताई है।

बड़ी स्क्रीन पर होगा मैच का सजीव प्रसारण

बरेली क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से होटल निर्वाना और एसआरएमएस इंजीनियरिंग कॉलेज के मैदान पर, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से आईएमए हॉल में, नगर निगम की ओर से जीआईसी ऑडिटोरियम में और प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल महानगर इकाई की ओर से कालीबाड़ी स्थित बजरंग ट्रांसपोर्ट में बड़ी स्क्रीन पर फाइनल मैच के सजीव प्रसारण की व्यवस्था की गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button