प्रेमी युगल से अभद्रता: गैर मजहब के युवक संग होटल के कमरे में थी युवती, तभी पहुंच गए धार्मिक संगठन के लोग

संगठन के लोगों ने युवक का चेक किया आईडी कार्ड
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली जंक्शन के पास एक होटल में प्रेमिका के साथ पहुंचे रेलवे कर्मी युवक को एक संगठन के लोगों ने पकड़ लिया। दोनों से अभद्रता की गई। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है। पुलिस को जांच में ऐसे साक्ष्य मिले हैं, जिससे लग रहा है कि होटल प्रबंधन ने ही संगठन के लोगों को बुलाया था। प्रभारी एसएसपी ने उनके खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया है।
सुभाषनगर पुलिया ढलान के पास बने होटल (गेस्ट हाउस) में रविवार को शाहजहांपुर में तैनात रेलवे कर्मचारी प्रेमिका को लेकर पहुंचा। लड़की शाहजहांपुर में ही पढ़ाई कर रही है। दोनों ने अपनी आईडी जमा करके एक कमरा ले लिया। थोड़ी ही देर बाद एक धार्मिक संगठन के लोग होटल पहुंच गए और कमरा खुलवाया। आरोप लगाया कि रेल कर्मचारी व उसकी प्रेमिका आपत्तिजनक स्थिति में मिले।
संगठन के लोगों ने दोनों से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम-पता बताया। बाद में संगठन के लोगों ने कॉल करके लड़की के घरवालों को बुलाकर उनके हवाले कर दिया। लड़के को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।


