शाहजहाँपुर

दुनिया में सर्वाधिक प्रौढ़ निरक्षरता भारत में है : बीएल

Connect News 24

शाहजहांपुर। डायट में ब्लॉक स्तरीय संदर्भदाताओं के दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। उद्घाटन प्रशिक्षण प्रभारी प्राचार्य बीएल मौर्य ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप जलाकर किया।

उन्होंने कहा कि देश की जनसंख्या विश्व में पहले नंबर पर है, लेकिन चिंता का विषय ये है कि दुनिया में सर्वाधिक प्रौढ़ निरक्षरता भी यहीं है। नव भारत साक्षरता अभियान के द्वारा निरक्षरों को साक्षर कराए जाने का उद्देश्य सराहनीय है। प्रशिक्षण में प्रत्येक ब्लॉक से दो संदर्भदाताओं को आमंत्रित किया गया।

32 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण देने का कार्य अजीत कुमार मिश्रा व अमन कुमार ने किया। प्रशिक्षण में माड्यूलों के माध्यम से 15-35 वर्ष के असाक्षरों को साक्षर आयु बनाने के लिए स्वयंसेवी व्यक्तियों को वालंटियर शिक्षक बनाते हुए कार्य किया जाएगा। इस मौके पर इंद्रजीत सक्सेना, रवींद्र सिंह, डायट प्रवक्ता टीआर गंगवार, शशांक पांडे, डॉ. राकेश कुमार पटेल, जमाल अख्तर, अंजनी कुमार भारती, वरुणा उपाध्याय आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button