मनोरंजन

ब्रेस्टफीडिंग की वजह से एक महीने में घट गया 15 किलो वजन, न्यू मॉम सना खान ने किया खुलासा

Connect News 24

Sana Khan On Weight Loss- Breast Feeding: फॉर्मर टीवी एक्ट्रेस सना खान हाल ही में बेटे की मां बनी हैं. फिलहाल सना और उनके पति मुफ्ती अनस अपनी लाइफ के सबसे खूबसूरत फेज पेरेंटिंग को एंजॉय कर रहे हैं. 5 जुलाई  2023 को पेरेंट्स बने इस कपल ने अपने लाडले का नाम सैय्यद तारिक जमील रखा और तब से वे लगातार अपने फैंस को अपने बेटे से जुड़ी हर अपडेट शेयर कर रहे हैं.

ब्रेस्टफीडिंग को सना खान ने बच्चे के लिए बताया बेहद जरूरी
वर्ल्ड ब्रेस्टफीडिंग वीक को मार्स करते हुए  सना खान ने खुलासा किया कि अपने बेबी को ब्रेस्टफीड कराने से उन्हें वजन घटाने में मदद मिली है. हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में सना खान ने अपने ब्रेस्टफीडिंग एक्सपीरियंस को शेयर किया. इस बारे में बात करते हुए सना ने इसे एक महिला के लिए सबसे खूबसूरत एहसास बताया. उन्होंने कहा, “लेकिन, मुझे समझ नहीं आता कि क्यों… ब्रेस्टफीडिंग बच्चे की हेल्थ के लिए भी जरूरी है  क्योंकि मिल्क को सभी चीजों में सबसे हेल्दी माना जाता है. इसलिए, बच्चे के लिए इसे लेना बेहद जरूरी है. यह उनके पेट को हेल्दी रखता है, इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करता है और ओवरऑल डेवलेपमेंट में मदद करता है.”

 


ब्रेस्टफीडिंग से सना खान ने घटाया 15 किलो वजन
इंटरव्यू में सना ने ये भी खुलासा किया कि कैसे ब्रेस्टफीडिंग से उन्हें प्रेग्नेंसी के दौरान बढ़े हुए वजन कम करने में मदद मिली.एक्ट्रेस ने एक महीने में 15 किलोग्राम से ज्यादा वजन कम करने का खुलासा किया और कहा, “ “ऐसा नहीं है कि वजन कम करना और डिलीवरी के बाद वापस शेप में आना मेरी लिस्ट में टॉप पर था, लेकिन यह अच्छा लगता है. ब्रेस्टफीडिंग से मुझे एक महीने में लगभग 15 किलोग्राम वजन कम करने में मदद मिली है. मैं भी हैरान थी लेकिन ये साइंटिफिकली प्रूव है कि ब्रेस्टफीडिंग से वजन कम होता है.

पब्लिकली सना खान ने ब्रेस्टफीडिंग पर क्या कहा
 न्यू मॉम ने खुलासा किया कि वह कंफर्टेबल नहीं हैं. उन्होंने कहा, “बहुत सी न्यू मॉम बच्चे को पब्लिकली फीड कराने को लेकर कंफर्टेबल रहती हैं और यह उनकी पसंद है, लेकिन मैं इस विचार से सहज नहीं हूं. आपके पास हमेशा अपने बच्चे को एक तरफ ले जाकर फीड कराने का ऑप्शन होता है. फिलहाल, मेरी सबसे बड़ी चिंता यह है कि जब मैं काम के लिए बाहर जाऊंगी तो ये कैसे करूंगी.”

ये भी पढ़ें: –शादी के एक साल बाद ही इस मशहूर टीवी एक्ट्रेस पर टूटा दुखों का पहाड़, पति की मौत से सदमे में


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button