Shahjahanpur News: नवजात शिशु के लिए मां का दूध लाभदायक

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भावलखेड़ा में विधिक साक्षरता व जागरुकता शिविर में बोलते प्राधिकरण
शाहजहांपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भावलखेड़ा में हुआ। इसमें महिलाओं को विश्व स्तनपान सप्ताह, लैंगिक समानता व स्वच्छता के संबंध में जानकारी दी गई।
प्राधिकरण सचिव पीयूष तिवारी ने कहा कि नवजात शिशु के लिए मां का दूध लाभदायक होता है, बच्चा स्वस्थ रहता है। डाॅ. राजीव भारती, डाॅ. ज्योति, डाॅ. नंदिनी सक्सेना, को-ऑर्डिनेटर रुचिता वर्मा, लोक अदालत लिपिक मोहम्मद अफजल, पीएलवी अंकित त्रिवेदी, पीएलवी रेनम सक्सेना आदि मौजूद रहे। संवाद