बरेली

बारिश से बढ़ा संक्रमण: बरेली में पांच दिन में तीन गुना बढ़े आई फ्लू के मरीज, बरतें सावधानी; ये हैं लक्षण

Connect News 24

eye flu patients increasing in the rainy season in bareilly

मरीज की आंख की जांच करतीं चिकित्सक
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदलते मौसम में लोग तेजी से आई फ्लू की चपेट में आ रहे हैं। बरेली के 300 बेड अस्पताल की ओपीडी के आंकड़ों के मुताबिक पांच दिन में तीन गुना मरीज बढ़े हैं। मंगलवार को भी 150 मरीज आंखों में संक्रमण का इलाज कराने पहुंचे। चिकित्सकों ने उनको दवाएं देने के साथ ही बचाव के उपाय भी बताए हैं।

300 बेड अस्पताल में इन दिनों नेत्र रोगियों की संख्या बढ़ी हुई है। जिला अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को भी यहीं भेजा जा रहा है। पांच दिन पहले तक ओपीडी में 45-50 नेत्र रोगी आ रहे थे। मंगलवार को यह संख्या 150 जा पहुंची। ज्यादातर मरीजों ने बताया कि घर के लगभग सभी सदस्य इस संक्रमण से पीड़ित हैं।

इस तरह बढ़े आई फ्लू के मरीज

दिन             – मरीजों की संख्या

बृहस्पतिवार – 50

शुक्रवार       – 70

शनिवार       – 116

सोमवार       – 145

मंगलवार      – 150


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button