पीलीभीत

Pilibhit News: गोआश्रय स्थलों में सुविधाएं बढ़ाने के लिए एडीएम ने भेजी चिट्ठी

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Wed, 26 Jul 2023 12:27 AM IST

कलीनगर। गोआश्रय स्थलों में सुविधाएं बढ़ाने के लिए एडीएम ने डीएम को पत्र भेजा है। इसमें परशुराम गोआश्रय में एक गोपालक और वृक्ष मित्र की तैनाती करने की मांग की है। अभयपुर शाहगढ़ के गोआश्रय स्थल को भी बेहतर करने की बात कही गई है।

कलीनगर तहसील की माधोटांडा ग्राम पंचायत के परशुराम में गोआश्रय स्थल है। दो दिन पूर्व एसडीएम आशुतोष गुप्ता ने इसका निरीक्षण किया था। करीब 65 पशु मौके पर मिले थे। हरे चारे के लिए भूमि उपलब्ध होने के बावजूद चारे की व्यवस्था नहीं थी। आश्रयस्थल के चारों ओर एक हजार पौधे लगे मिले। जानकारी करने पर पशुओं की बेहतर देखरेख के लिए पशु पालक की कमी बताई गई थी।

इसके अलावा अभयपुर शाहगढ़ गोआश्रय स्थल का भी निरीक्षण कर एसडीएम ने स्थिति देखी थी। इसके बाद एसडीएम ने निरीक्षण आख्या के आधार पर डीएम को रिपोर्ट भेजी। इसमें कहा गया है कि परशुराम गोआश्रय स्थल के पास पर्याप्त जमीन है। बाउंड्रीवॉल के साथ व्यवस्थाएं भी दुरुस्त है। सुविधाओं में विस्तार करने से पशुओं की संख्या बढ़ाई जा सकती है। इसके लिए एक पशु पालक और वृक्षमित्र रखने की मांग की गई। इसके अलावा अभयपुर शाहगढ़ में गोआश्रय स्थल से सटी खाली पड़ी जमीन पर चारा उगाने की बात कही गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button