शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: छात्राओं के लिए उपलब्ध कराया बेहतर फर्नीचर

Connect News 24

Better furniture made available for girl students

समर्पण और यूनिटी संस्था की ओर से देवी प्रसाद कन्या पाठशाला में बच्चों को फर्नीचर भेंट किए गए। स

शाहजहांपुर। समर्पण सेवा संस्था और यूनिटी संस्था के संयुक्त तत्वावधान में देवी प्रसाद कन्या पाठशाला में 30 बच्चों के लिए फर्नीचर उपलब्ध कराया गया। इस अवसर पर समर्पण सेवा संस्था की अध्यक्ष मीतू अग्रवाल ने कहा कि संस्था हमेशा से ही जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए कार्य करती रही है। बालिकाओं की शिक्षा और स्वावलंबन हमारा मुख्य लक्ष्य है।

यूनिटी संस्था की अध्यक्ष एकता अग्रवाल ने कहा कि बेहतर सुविधाएं मिलने से छात्राओं का मन पढ़ाई-लिखाई में लगेगा। दोनों संस्थाओं की संरक्षण डॉ. संगीता मोहन ने बताया कि संस्थाओं का निर्धन और जरूरतमंद बालिकाओं के सर्वांगीण विकास में हरसंभव मदद करना है। शिक्षित नारी ही आत्मनिर्भर बन सकती है। इस अवसर पर रुचिता गुप्ता, रचना मोहन, मीतू अग्रवाल, एकता अग्रवाल एवं डॉ. संगीता मोहन मौजूद रहीं। प्रधान अध्यापिका असिलेख अवस्थी, प्रबंधक केसी मिश्रा, शिक्षिका रेनू ने आभार जताया। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button