बरेली

Bareilly News: दिशा एप पर मिल रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

Connect News 24

बरेली। जिले में संचालित सरकारी योजनाओं की जानकारी और उनका लाभ लेने के लिए प्ले स्टोर से दिशा एप डाउनलोड करें। इससे आपको केंद्र व राज्य सरकार की 100 कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिल जाएगी। इन योजनाओं से संबंधित अधिकारियों के नाम, फोन नंबर और संबंधित लिपिक तक के नंबर इस एप पर मिल जाएंगे।

आवेदन का तरीका और वेबसाइट के लिंक भी दिए हैं। सीडीओ ने मेरी जानकारी मेरा हक थीम के साथ एनआईसी के डीआईओ कमल शर्मा, एप डेवलपर ब्रजमोहन का सहयोग लेकर इसे तैयार कराया है। अब तक 70,000 लोग एप डाउनलोड कर चुके हैं। भारत सरकार के ई-गवर्नेंस पुरस्कार के लिए आवेदन किया गया है। मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा ने इसको सराहा है।

छोटी सी बात बन गई एप बनाने की प्रेरणा

वन राज्य मंत्री डॉ. अरुण कुमार की एक छोटी सी बात से एप विकसित करने की प्रेरणा मिली। वन राज्यमंत्री, सीडीओ से बातचीत में कह बैठे कि जब हम गांव में जाते हैं तो वहां कोई बुजुर्ग खड़ा होकर अपनी उम्र बताता है और हमसे पूछता कि मुझे सरकार की किस योजना का लाभ कैसे मिल सकता है। हमें भी कई बार जानकारी नहीं होती है। अगर ऐसी कोई किताब हो जो प्रक्रिया की जानकारी के साथ योजना के बारे में बताए तो जनता का लाभ हो सकता है। यहीं से एप विकसित करने का विचार आया।

कोट

योजना के साथ संबंधित विभाग के अधिकारी, पटल सहायक के नाम, फोन नंबर की जानकारी एप से मिलेगी। संबंधित अधिकारियों के नंबर एप से सीधे डॉयल करने की सुविधा है। अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले या सेवानिवृत्ति और योजना की गाइडलाइन में बदलाव होने पर एनआईसी उसे अपडेट करेगी। – जगप्रवेश, मुख्य विकास अधिकारी


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button