शाहजहाँपुर

नशीले पदार्थ कमजोर करते हैं रोग प्रतिरोधक क्षमता : अंकुर

Connect News 24

Drugs weaken immunity: Ankur

एसपी कॉलेज में क्षय रोग जागरुकता अभियान के तहत परिचर्चा में मौजूद ​शिक्षक व छात्र

– एसपी कॉलेज में क्षय रोग जागरूकता अभियान के तहत परिचर्चा हुई

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। एसपी कॉलेज में क्षय रोग जागरूकता अभियान के तहत क्षय रोग के कारण, लक्षण, उपचार एवं सावधानियां विषयक परिचर्चा हुई। क्षय रोग उपचार पर्यवेक्षक अंकुर जोशी ने कहा कि क्षय रोग संक्रामक बीमारी है, जो एक-दूसरे से फैलती है। धूम्रपान और नशीले पदार्थों के सेवन से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है।

प्रयोगशाला पर्यवेक्षक सुभाष खन्ना ने कहा कि एक सप्ताह से अधिक लगातार बुखार-खांसी की स्थिति में व्यक्ति को अपनी जांच अवश्य करा लेनी चाहिए। क्योंकि लंबे समय तक बुखार और खांसी क्षयरोग के लक्षण होते हैं।

हमें रोगी के साथ छुआछूत का व्यवहार नहीं करना है। नियमित मास्क पहनना और हाथ धोना जैसी सावधानियां ही बचाव हैं। सभी ने नशीले पदार्थों से दूर रहने का संकल्प लिया।

परिचर्चा में विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार कपूर, इतिहास प्रवक्ता राम सिंह, कला शिक्षक विशाल चंद्र, मनोविज्ञान प्रवक्ता अनिल कुमार, वाणिज्य प्रवक्ता बुधपाल सिंह आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button