शाहजहाँपुर

शिक्षकों पर भावी आदर्श नागरिक गढ़ने की जिम्मेदारी है : बीएल

Connect News 24

Teachers have the responsibility of creating future ideal citizens: BL

डायट में ​शिक्षकों को संबो​धित करते ​डायट प्राचार्य बीएल मौर्या

– डायट ददरौल में चल रहे परिषदीय शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान] ददरौल में परिषदीय शिक्षकों का पांच दिवसीय आवश्यकता आधारित और सुरक्षा एवं संरक्षा प्रशिक्षण का समापन शुक्रवार को हो गया। प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

शुक्रवार को डायट ददरौल में परिषदीय विद्यालयों के उर्दू शिक्षकों के क्षमता संवर्द्धन प्रशिक्षण के समापन पर प्रभारी प्राचार्य बीएल मौर्य ने प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि शिक्षकों पर भावी आदर्श नागरिक गढ़ने की जिम्मेदारी है।

डायट प्रवक्ता एवं प्रशिक्षण नोडल जमाल अख्तर ने कहा कि शिक्षक स्वयं को सदैव अपडेट करते रहें, जिससे नवीन शिक्षण विधियों व तकनीकों का ज्ञान छात्रों को प्रदान करने में सरलता हो। सुरक्षा एवं संरक्षा प्रशिक्षण नोडल वरुण उपाध्याय ने विचार रखे।

संदर्भदाता के रूप में जुबैर आलम, सरताज अली, गयास अहमद, मोहम्मद नफीस खां, मोहम्मद आसिफ खां एवं शबीउल आलम मौजूद रहे। इस मौके पर डायट प्रवक्ता तेजराम गंगवार, शशांक पांडेय, राकेश कुमार पटेल, अंजनी कुमार भारती, अजीत कुमार मिश्रा, अमित कुमार वंशवार, अमन कुमार आदि भी थे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button