बरेली

बरेली में अमानवीयता: मंदबुद्धि युवक के माथे पर गोद दिया जय भोलेनाथ, रिश्तेदार ने किया दर्दनाक मजाक

Connect News 24

relative tattooed jai Bholenath on the forehead of mentally ill youth in Bareilly

युवक के माथे पर गोदा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक युवक ने मानसिक बीमार युवक के साथ दर्दनाक मजाक किया, जिसे जानकर लोगों का कलेजा कांप गया। आरोपी ने मानसिक बीमार युवक के माथे पर जय भोलेनाथ गोद दिया। जब युवक के घरवालों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने आरोपी के घर जाकर हंगामा कर दिया। पीड़ित और आरोपी एक ही समुदाय के हैं। दोनों रिश्तेदार बताए गए हैं। 

जानकारी के मुताबिक थाना प्रेम नगर क्षेत्र में रहने वाली महिला अपने रिश्तेदार के यहां रहती है। उनके घर का सारा काम करती है। महिला का बेटा मानसिक रूप से बीमार है। आरोप है कि उसके माथे पर विद्युत विभाग में कार्यरत युवक ने किसी औजार से जय भोलेनाथ गोद दिया, जिससे उसका माथा जख्मी हो गया। 

ये भी पढ़ें- Bareilly News: युवक ने दी मुख्यमंत्री को मारने की धमकी, हिंदू जागरण मंच ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग

जानकारी होने पर मोहल्ले की महिलाओं ने आरोपी के घर जाकर हंगामा किया। आरोप है कि उसने उन महिलाओं को फटकारते हुए धमकी दी। इस पर महिलाओं ने चौराहे पर हंगामा किया। पीड़ित के परिजनों का कहना है कि वह लोग बहुत गरीब हैं और उन्होंने इसका मजाक उड़ाया है। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। हंगामा होने की जानकारी पर पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़कर ले गई है। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button