मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रहा ‘जवान’ का खुमार! 900 करोड़ के करीब पहुंची शाहरुख खान की फिल्म

Connect News 24

Jawan Box Office Collection Day 12: शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ डालें हैं. फैंस में फिल्म का खुमार देखते बन रहा है और इसी के साथ फिल्म अब 900 करोड़ के क्लब में शामिल होने के बेहद करीब पहुंच गई है. इस बात की जानकारी खुद फिल्म के प्रोडक्शन हाउस ने सोशल मीडिया के जरिए दी है.

रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट करते हुए बताया है कि ‘जवान’ ने वर्ल्डवाइड 883.68 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का क्रेज देखते हुए कहा जा रहा है कि गदर 2 के बाद अब ‘जवान’ शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म पठान का रिकॉर्ड तोड़ देगी और 1000 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई करेगी.


इंडिया में भी हुई 500 करोड़ के पार
‘जवान’ इंडिया में भी धुआंधार कमाई कर रही है. फिल्म भारत में 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है. फिल्म को रिलीज हुए 13 दिन हो चुके हैं और सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म 13वें दिन 13 करोड़ कमा सकती है. अगर फिल्म 13वें दिन तेरह करोड़ कमाती है तो फिल्म का टोटल कलेक्शन 506.38 करोड़ हो जाएगा.

ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है फिल्म
बता दें कि एटली के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘जवान’ अब अपनी ओटीटी रिलीज के लिए भी तैयार है. फिल्म सिनेमाघरों में 2 घंटे 45 मिनट के वर्जन में रिलीज की गई है. वहीं ओटीटी पर ये 3 घंटे 15 मिनट के वर्जन में रिलीज की जाएगी. हालांकि फिल्म की रिलीज की डेट की अनाउंसमेंट नहीं हुई है. 

ये भी पढ़ें: Dev Anand का बंगला अब बनेगा 22 मंजिला टावर, इतने करोड़ में बिका एक्टर का घर


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button