मनोरंजन

धूम-धाम से गणेश चतुर्थी का त्योहार मना रहे हैं शाहरुख खान, मन्नत में विराजमान हुए गणपति बप्पा

Connect News 24

Shah Rukh Khan Brings Ganpati Bappa Home: हर बार की तरह इस साल भी गणेश चतुर्थी की धूम देखने को मिल रही है. पूरे देश में इस त्योहार को बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है. देशभर में लोग गणपति बप्पा के स्वागत में लीन हैं. 

वहीं आज 19 सितंबर से इस पावन त्योहार की शुरुआत हो चुकी है और 28 सितंबर को इसका समापन होगा. वहीं बॉलीवुड सेलेब्स भी इस त्योहार को बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं. 

शाहरुख खान घर लाए गणपति बप्पा
वहीं इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर रूल कर रहें बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने भी अपने फैंस गणेश चतुर्थी की बधाइयां दी हैं. उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर गणपति बप्पा की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए सभी को गणेश चतुर्थी विश किया है.

इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि ‘घर में स्वागत है बप्पा जी. आपको और आपके परिवार को भगवान गणेश का सम्मान करने वाले एक अद्भुत दिन की शुभकामनाएं. भगवान गणेश हम सभी को खुशी, बुद्धि, अच्छा स्वास्थ्य और खाने के लिए ढेर सारे मोदक प्रदान करें!!!’बता दें कि ये तस्वीर किंग खान के घर की है, जहां उन्होंने अपने घर पर गणपति बप्पा पर विराजमान किया है. 

वहीं शाहरुख के अलावा कई बॉलीवुड सितारों ने अपने फैंस को सोशल मीडिया पर गणेश चतुर्थी की बधाइयां दी हैं. 

ये भी पढ़ें: Dev Anand का बंगला अब बनेगा 22 मंजिला टावर, इतने करोड़ में बिका एक्टर का घर


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button