शाहजहाँपुर

तय समय में सड़क निर्माण करें पूरा : जितिन प्रसाद

Connect News 24

Complete the road construction in the stipulated time: Jitin Prasad

मार्ग का निरीक्षण करते लोनिवि मंत्री जितिन प्रसाद व अन्य

कांट (शाहजहांपुर)। लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद ने मंगलवार को निर्माणाधीन अजीजगंज, चौहनापुर, कुर्रियाकलां, कांट होते हुए मदनापुर मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का निरीक्षण किया।

अजीजगंज स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज से शुरू होकर चौहनापुर होते हुए कुर्रियाकलां, कांट से मदनापुर 61.44 किमी मार्ग को दो लेन यानी सात मीटर चौड़ा बनाया जाएगा। समस्त कार्य लोनिवि की स्वीकृत एवं तकनीकी एस्टीमेट में निहित प्रावधानों के अंतर्गत कराया जाएगा। मंत्री जितिन प्रसाद ने कांट से मदनापुर तक चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने पीडब्ल्यूडी के बरेली जोन के चीफ इंजीनियर एसके तिवारी और बरेली-शाहजहांपुर सर्किल के अधीक्षण अभियंता अभिनेष कुमार को निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके से दिए गए समय के अंदर पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर अरविंद सिंह, शशिमोहन अग्निहोत्री, प्रभात सिंह, निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता रथिन सिन्हा, सहायक अभियंता राकेश कुमार, इंजीनियर जितेंद्र सिंह, अवर अभियंता अहमद मुबीन, इंजीनियर सुमित सक्सेना, इंजीनियर जोगेंद्र गंगवार और इंजीनियर संजय कुमार मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button