पीलीभीत

Pilibhit News: विवाहिता की मौत, ससुरालियों पर दहेज की खातिर हत्या का आरोप

Connect News 24

पूरनपुर। गांव उदयपुर खुर्द निवासी शानू की पत्नी पूजा की सोमवार को हुई मौत के मामले में उसके पिता गजरौला थाने के गांव सिसैइया निवासी गिरीश चंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर दहेज की खातिर पुत्री की पिटाई करने और विषाक्त पदार्थ खिलाकर हत्या का आरोप लगाया है। गिरीश चंद्र ने बताया कि पुत्री पूजा की शादी आठ साल पहले सोनू उर्फ शानू से की थी। शादी के कुछ दिन बाद से पति, जेठ, ननद दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा था।

सोमवार को दहेज की मांग पूरी न होने पर पुत्री की पिटाई कर विषाक्त पदार्थ खिलाकर हत्या कर दी गई। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि सोमवार को पूजा का शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। मामले में अभी तहरीर भी नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button