बरेली

Jyoti Maurya Case: अब बढ़ीं SDM ज्योति मौर्य की मुश्किलें!, सफाईकर्मी पति की डायरी में सबूत; जानें पूरा मामला

Connect News 24

Jyoti Maurya case PCS officer Jyoti Maurya difficulties increased Amitabh Thakur and Bhim Army

पीसीएस ज्योति मौर्य का पति आलोक से विवाद का मामला
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में तैनात पीसीएस अफसर ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य का विवाद लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इस चर्चित प्रकरण में पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर भी ज्योति मौर्य के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। आलोक के आरोपों के बाद अमिताभ ठाकुर ने मुख्यमंत्री को ज्योति मौर्य के खिलाफ शिकायत भेजी थी। इस पर जांच शुरू न होने का तर्क देकर अमिताभ ठाकुर ने लोकायुक्त से शिकायत करने की चेतावनी दी है। 

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने मीडिया को भेजे गए वीडियो बयान में बताया कि महिला अफसर के पति आलोक मौर्य की ओर से उपलब्ध कराए गए डायरी के कागजों के आधार पर मामला सीधे तौर पर वसूली का लग रहा था। 

उन्होंने 21 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इसकी शिकायत भेजी थी। अब तक इस मामले में कोई जांच नहीं हुई है। इसलिए उन्होंने मुख्यमंत्री को दोबारा शिकायत भेजी है। अगर सात दिनों में पीसीएस अफसर ज्योति मौर्य की भूमिका को लेकर जांच नहीं की जाती है तो आजाद अधिकार सेना इस मामले की शिकायत लोकायुक्त से करेगी। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button