बदायूं

कबड्डी : बदायूं ने मुरादाबाद को हराया

Connect News 24

Kabaddi: Badaun defeated Moradabad

पुलिस लाइंस में अर्न्तजनपदीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन करते आईजी डॉ.राकेश सिंह।

फोटो-32, 33, 34

पुलिस लाइन ग्राउंड पर शुरू हुई पुलिस की 26वीं अंतर जनपदीय प्रतियोगिता

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। पुलिस लाइन ग्राउंड पर आयोजित पुलिस की 26 वीं अंतरजनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता में पहले दिन कबड्डी में बदायूं ने 45-17 से मुरादाबाद को हरा दिया, जबकि पीलीभीत ने बरेली को 50-18 से शिकस्त दी।

प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे हुआ। आईजी डॉ. राकेश सिंह ने पुलिस लाइन पहुंचकर फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इसके बाद जिले के सभी सीओ और प्रतिसार निरीक्षक सुमेर सिंह ने प्रतियोगिता की शुरुआत कराई।

प्रतियोगिता में बरेली जोन के संभल जिले को छोड़कर अन्य आठ जिलों के पुलिस खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। पहले दिन केवल कबड्डी के मुकाबले हुए। दोपहर बाद हुई बारिश के कारण अन्य स्पर्धाओं को रोक दिया। अब शनिवार सुबह 10 बजे से प्रतियोगिता की शुरुआत होगी।

पुलिस लाइंस में अर्न्तजनपदीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन करते आईजी डॉ.राकेश सिंह।

पुलिस लाइंस में अर्न्तजनपदीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन करते आईजी डॉ.राकेश सिंह।

पुलिस लाइंस में अर्न्तजनपदीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन करते आईजी डॉ.राकेश सिंह।

पुलिस लाइंस में अर्न्तजनपदीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन करते आईजी डॉ.राकेश सिंह।

Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button