मनोरंजन

करण देओल की शादी की तैयारियां शुरू, लाइट और फूलों से सजा सनी देओल का बंगला, देखें Video

Connect News 24

Karan Deol wedding: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) के बड़े बेटे करण देओल (Karan Deol) कुछ ही दिनों में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड दृशा आचार्य (Drisha Acharya) संग शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 16-18 जून के बीच दोनों की शादी हो जाएगी. इस खुशी के मौके पर देओल परिवार का बंगला फूलों और लाइटों से जगमगा चुका है. सोशल मीडिया पर देओल परिवार के बंगले की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं.

खबरों के मुताबिक, करण और दृशा की शादी की रस्में 16 जून को शुरू होगीं और 18 जून को मुंबई के ताज लैंड एंड में उनका वैडिंग रिसेप्शन होगा. इस पार्टी के लिए बॉलीवुड सेलेब्स को भी बुलाया गया है.


 


करण की शादी पर बोले धर्मेंद्र

ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में धर्मेंद्र ने करण की शादी के बारे में बात करते हुए कहा था- ”करण बहुत अच्छे और ख्याल रखने वाले इंसान हैं. मुझे बहुत खुशी है कि मेरे पोते ने अपने लिए लाइफ पार्टनर ढूंढ़ ली है. करण ने अपनी पार्टनर के बारे में सबसे पहले पूजा (सनी देओल की पत्नी) को बताया था. फिर पूजा ने सनी को बताया और सनी ने उन्हें.”


दृशा के बारे में क्या बोले धर्मेंद्र

उन्होंने दृशा के बारे में आगे कहा- ”मैं दृशा से मिला हूं. मेरे घर पर ही मुलाकात हुई थी. वह बहुत सुंदर और अच्छी हैं. मैं उन दोनों के लिए बहुत खुश हूं. मेरा आशीर्वाद उनके साथ है.”

करण का फिल्मी करियर

करण ने साल 2019 में पल पल दिल के पास से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. इस फिल्म को सनी देओल ने ही डायरेक्ट किया था. हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई थी. करण की अगली आने वाली फिल्म अपने 2 है.

यह भी पढ़ें-

The Trial Trailer: काजोल की सीरीज ‘द ट्रायल’ का ट्रेलर रिलीज, तेज तर्रार वकील के रोल में ओटीटी पर तहलका मचाएंगी एक्ट्रेस


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button