मनोरंजन

सिनैड ओ’कॉनर को करीना कपूर ने दी श्रद्धांजलि, बोलीं- ‘नथिंग कंपेयर्स टू यू’

Connect News 24

Kareena Kapoor On The Loss Of Sinéad O’Connor: ‘नथिंग कंपेयर्स 2 यू’ गाने से दुनियाभर में अपनी पहचान बनाने वाली सिनैड ओ’कॉनर का 26 जुलाई को निधन हो गया. सिनैड ओ’कॉनर ही वो सिंगर थीं जिन्होंने 1990 में महिला सिंगर्स के प्रति लोगों की सोच बदली थी. अब उनके निधन की खबर से दुखी करीना कपूर ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है. करीना ने सिनैड के लिए सोशल मीडिया पर उनकी एक पिक्चर शेयर करते हुए एक नोट लिखा.

करीना कपूर ने लिखा खास नोट
करीना कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में सिनैड के लिए एक खास पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने बीबीसी द्वारा शेयर की गई सिनैड की पिक्चर री-शेयर करते हुए और उनके सॉन्ग के बोल पर ही लिखा, ‘आपसे किसी का कम्पेरिजन नहीं है… आप लीजेंड हैं.’

कौन हैं सिनैड ओ’कॉनर?
सिनैड एक महान आयरिश सिंगर थीं. उनका जन्म 1966 को हुआ था. सिनैड ही वो सिंगर थीं जिन्होंने 1990 के दशक में महिला सिंगर्स के प्रति लोगों की सोच बदल दी थी. ओ’कॉनर न 2018 में इस्लाम धर्म अपना लिया था. जिसके बाद उन्होंने अपना नाम शुहदा सदाकत रख लिया था. हालांकि वो हमेशा अपने पुराने नाम सिनैड से ही परफॉर्म करती रहीं.

सिनैड हमेशा सामाजिक और राजनितिक मुद्दों पर मुखर रहती थीं. उन्होंने साल 1987 और साल 2014 के बीच 10 स्टूडियो एल्बम जारी किए थे. ओ’कॉनर के 17 साल के बेटा लापता हो गया था जिसके कुछ समय बाद ही उसकी मौत हो गई. जिसके बाद सिनैड काफी परेशान हो गई थीं और उन्होंने अपने सांसारिक जीवन को समाप्त करने की घोषणा कर दी थी.

करीना कपूर वर्कफ्रंट
करीना कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस उनकी अपकमिंग फिल्म ‘द क्रू’ की शूटिंग में बिज चल रही हैं. 2024 में रिलीज होने वाली इस फिल्म में करीना के साथ कृति सेनन और तब्बू भी नजर आएंगी. इसके अलावा एक्ट्रेस ‘सस्पेक्ट एक्स’ में भी नजर आएंगी. वहीं हाल ही में उनके ‘वीरे दी वेडिंग’ के सिक्वेल में भी नजर आने की खबरे हैं.

यह भी पढ़ें: Katrina Kaif की हमशक्ल होने का Zareen Khan को हुआ नुकसान, सालों बाद एक्ट्रेस का छलका दर्द, बोलीं- ‘इंडस्ट्री में लोग टैलेंट की बजाय…’


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button