बदायूं

बदायूं में बंदर की हत्या: युवक ने की क्रूरता की हद पार, डंडे से उठा-उठाकर सड़क पर पटका, फिर पानी में फेंका

Connect News 24

man brutally kills monkey in Badaun

युवक ने बंदर को मार डाला
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं जिले में पशुओं के साथ क्रूरता की घटनाएं थम नहीं रही। अब फैजगंज बेहटा क्षेत्र में बंदर को डंडे से उठा-उठाकर पटकने का वीडियो सामने आया है। बंदर को कूड़े के ढेर में डाला गया। बाद में डंडे से उठाकर पानी में फेंक दिया गया। इससे पानी में डूबकर मर गया। पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी है। 

मामला फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव दांवरी का है। वीडियो के अनुसार एक युवक गली में डंडे से बंदर को उठा-उठाकर पटकता हुआ लाता है। उसके पीछे एक युवक खड़ा है, जो उसके समर्थन में दिखाई दे रहा है, लेकिन वीडियो बनाने वाले युवक आरोपी के सामने खड़े हैं। 

ये भी पढ़ें- गजब हनी ट्रैप: लड़कियों के कपड़े पहनकर घूमते हैं बदमाश, लग्जरी कार वालों को ऐसे बना लेते हैं शिकार

 

वीडियो बनाने वाले युवकों ने किया विरोध 

वीडियो बनाने वाले युवक बंदर को उठाकर पटकने का विरोध भी कर रहे हैं, लेकिन आरोपी ने उनकी बात नहीं मानी। वह बंदर को पटकता हुआ गांव के बाहर कूड़े के ढेर पर ले गया। वहां से बच्चे को डंडे से उठाकर पानी में फेंक दिया गया। कुछ देर बाद पानी में डूबने से बंदर मर गया। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button