बदायूं
Bareilly News: रोडवेज बस में बदायूं के यात्री की मौत, परिजन बोले- जहरखुरानी गिरोह ने बनाया शिकार

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं से बरेली आ रही रोडवेज बस में यात्री की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन बरेली पहुंचे। उन्होंने जहरखुरानी की आशंका जताकर शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बदायूं के कुंवरगांव थाना क्षेत्र के दुगरइया निवासी सरवर (46) फल का ठेला लगाते थे। बुधवार को वह बरेली जाने को बदायूं से रोडवेज बस में सवार हुए थे। भमोरा के पास सीट पर बैठे सरवर की अचानक हालत बिगड़ गई। बस चालक ने पुलिस को सूचना दी।
ये भी पढ़ें- गजब हनी ट्रैप: लड़कियों के कपड़े पहनकर घूमते हैं बदमाश, लग्जरी कार वालों को ऐसे बना लेते हैं शिकार