Schools

Karnataka Board 10वीं के नतीजे आज इस समय होंगे जारी, यहां से कर पाएंगे चेक

Connect News 24

Karnataka KSEAB 10th Result 2023 Today: कर्नाटक स्कूल एग्जामिनेशन एंड ऐसेस्मेंट बोर्ड आज यानी 8 मई 2023 दिन सोमवार को कर्नाटक बोर्ड दसवीं या एसएसएलसी परीक्षा के नतीजे जारी करेगा. वे छात्र जिन्होंने इस साल की कर्नाटक बोर्ड की दसवीं की परीक्षा दी हो, वे रिलीज हो जाने के बाद रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट से चेक कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए कर्नाटक बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट का पता ये है – sslc.karnataka.gov.in. रिलीज होने के बाद इस वेबसाइट से नीचे दिए आसान स्टेप्स को फॉलो करके रिजल्ट देखा जा सकता है. नतीजे आज सुबह 10 बजे जारी होंगे.

इन डेट्स पर हुए थे एग्जाम

कर्नाटक बोर्ड एसएसएलसी या दसवीं की परीक्षाएं 31 मार्च से 15 अप्रैल 2023 के बीच आयोजित की गई थी. एग्जाम राज्यभर के विभिन्न केंद्रों में आयोजित हुए थे. इनकी आंसर-की 17 अप्रैल 2023 के दिन जारी हुई थी. कर्नाटक बोर्ड की एसएसएलटी आंसर-शीट का इवैल्युएशन 21 अप्रैल के बाद से शुरू हो गया था और अब नतीजे जारी हो रहे हैं. इस साल कर्नाटक बोर्ड दसवीं की परीक्षा में 8 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स ने भाग लिया है.

इन आसान स्टेप्स से देखें रिजल्ट

  • रिलीज हो जाने के बाद रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी karresults.nic.in पर.
  • यहां होमपेज पर लिंक दिया होगा जिस पर लिखा होगा Karnataka SSLC Result 2023. इस पर क्लिक करें.
  • ऐसा करते ही एक नया पेज खुलेगा. इस पेज पर कैंडिडेट्स को अफने लॉगिन डिटेल डालने होंगे.
  • डिटेल डालें और सबमिट का बटन दबा दें.
  • इतना करते ही नतीजे आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएंगे.
  • यहां से इन्हें चेक करें, डाउनलोड करें और हार्डकॉपी निकालकर रख लें.
  • ये हार्डकॉपी भविष्य में आपके काम आ सकती है.
  • परीक्षा और रिजल्ट से जुड़ी किसी भी प्रकार की ताजा जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही जाएं.
  • रिजल्ट जारी होने के बाद लिंक एक्टिव किया जाएगा, तब छात्र रिजल्ट देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: दसवीं पास उम्मीदवार यहां पा सकते हैं नौकरी 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button