मनोरंजन

कार्तिक आर्यन को ‘सत्यप्रेम की कथा’ के लिए मिले 25cr ? जानें कियारा आडवाणी को कितनी मिली फीस?

Connect News 24

Kartik Aaryan fees: कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की आने वाली फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ (Satyaprem Ki Katha) का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है. इस ट्रेलर को ऑडियंस का काफी अच्छा रिस्पॉन्स भी मिला है. इस रिएक्शन को देखते हुए फिल्म की टीम का उत्साह काफी बढ़ गया है और वो लोग इससे काफी खुश भी हैं. इसके पहले रिलीज हुए फिल्म के टीजर को भी लोगों ने काफी पसंद किया था.

कार्तिक और कियारा की जोड़ी को फैंस ने ‘भूल भुलैया 2’ में भी काफी पसंद किया था. यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी और इसके बाद कार्तिक-कियारा की मार्केट वेल्यू काफी बढ़ गई है. अब ‘सत्यप्रेम की कथा’ फिल्म को लेकर खबरें आ रही हैं कि इस फिल्म के स्टार कास्ट पर मेकर्स ने काफी खर्च किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म के लिए कार्तिक ने 25 करोड़ रुपए की फीस ली है. कहा जा रहा है कि ‘भूल भुलैया 2’ की सफलता के बाद कार्तिक ने अपनी फीस बढ़ा दी है. इतना ही नहीं, कियारा को भी इस फिल्म के लिए 4 करोड़ रुपए दिए गए हैं. हालांकि इन खबरों की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हो पाई है.

कैसा है ट्रेलर

5 जून को रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत में कार्तिक, कियारा से पूछते हैं कि क्या वह सिंगल हैं? वह कियारा से उनके बॉयफ्रेंड का नाम पूछते हैं. इसके बाद वह अपना नाम सत्यप्रेम बताते हैं और कहते हैं कि उनका हैशटैग सत्यप्रेम की कथा बहुत अच्छा रहेगा. ट्रेलर में कार्तिक और कियारा की जबरदस्त केमेस्ट्री और उनकी लव स्टोरी देखने को मिलती है. साथ ही इसमें कुछ इमोशनल मोमेंट्स भी हैं.


कब रिलीज होगी फिल्म ?

यह फिल्म 29 जून को रिलीज होगी और इसे समीर विद्धांस ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में कार्तिक और कियारा के अलावा, गजराज राव और सुप्रिया पाठक जैसे सितारे भी नजर आएंगे.

ये भी पढ़ें: Katrina Kaif हर हफ्ते करती हैं बजट मीटिंग, Vicky Kaushal ने कहा- मैं पॉपकॉर्न लेकर एंजॉय करता हूं


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button