बैडमिंटन : अंडर-14 में कार्तिक और 19 में हर्ष जीता

रामपुर। शहीद-ए-आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनपदीय टेबिल-टेनिस, बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अंडर-14 बालक वर्ग बैडमिंटन में होली चाइल्ड स्कूल-बिलासपुर के छात्र कार्तिक ने राजकीय जुल्फिकार इंटर काॅलेज के छात्र शिवा कुमार 11-0 से मात दी।
युगल वर्ग में होली चाइल्ड स्कूल के लक्ष्य सिंह एवं कार्तिक परिहार ने राजकीय जुल्फिकार इंटर कॉलेज के नरकान और आयश को 11-3 से हराया। इसके साथ ही अंडर-19 बालक वर्ग बैडमिंटन के एकल वर्ग में होली चाइल्ड बेलासपुर के छात्र हर्ष वाटला ने दयावती मोदी के कार्तिकेय 5-1, युगल वर्ग में होली चाइल्ड स्कूल के छात्रों रंग व अविरल मैसी ने दयावती मोदी के कार्तिकेय व को 21-12 से पराजित किया। प्रतियोगिता में दयावती मोदी अकादमी, होली चाइल्ड स्कूल, राजकीय जुल्फिकार इंटर काॅलेज, सनातन धर्म इंटर काॅलेज, जैन इंटर काॅलेज, श्रीहरि इंटर काॅलेज, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज, रामलीला पब्लिक इंटर काॅलेज के खिलाड़ियों ने भाग लिया। आयोजक प्रधानाचार्य डॉ. मुनाजिर हक, सलीम, यूसुफ जैदी, नफीस अहमद खां, निशी श्रीवास्तव, विकास शर्मा, विजय कुमार, नाजिम अली खां नद गुल मौजूद रहे।

